प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये चीन के शामेन शहर जाने से पहले केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल किया। चार राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया ये हैं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान, विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और खनन मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।
नये मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में पद की शपथ दिलाई। इन चारों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री की प्रमुख योजनाओं को क्रियान्वित करने में प्रमुख भूमिका निभाई।
पीयूष गोयल को रेल और कोयला मंत्रालय का प्रभार मिला है। इससे पहले ऊर्जा मंत्रालय का कामकाज संभाल रहे गोयल ने सरकार की गांवों में बिजली पहुंचाने की योजना के अलावा कई कोयला खदानों की नीलामी कर बेहद चुनौतीपूर्ण काम को पूरा किया।
राज्य मंत्री रहते हुए बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अहम काम किया। चार्टर्ड एकाउंटेंट और कानून की डिग्री लेने वाले पीयूष गोयल को एक ऊर्जावान और कठिन परिश्रम करने वाले मंत्री के रूप में देखा जाता है।
धर्मेंद्र प्रधान को तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अलावा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का प्रभार मिला। धर्मेंद्र प्रधान ने तेल एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रहते हुए सरकार की गैस सिलेंडर पर सब्सिडी छोड़ने वाली ‘गिव इट अप’ योजना को सफल बनाया।
इसके तहत एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी। गरीब परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन देने वाली उज्ज्वला योजना भी अच्छी तरह से लागू करवाया। इसके अलावा कहा जाता है कि धर्मेंद्र प्रधान तेल मंत्रालय में लॉबिंग का असर कम करने में सफल रहे।
निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले भाजपा प्रवक्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुकी निर्मला सीतारमण ने वाणिज्य राज्य मंत्री के रूप में अच्छा काम किया। जेएनयू से अर्थशास्त्र में एमए और फिर पीएचडी करने वाली सीतारमण ने अभी हाल में डोकलाम विवाद के बीच चीन में ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में भारत का बहुत अच्छे तरीके से प्रतिनिधित्व किया।
मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार दिया गया। झारखंड से राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री के रूप में संसद में सरकार का मजबूत तरीके से बचाव करने के अलावा विपक्ष के साथ तारतम्यता बनाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही उनके पास अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी था।
इस तरह चार राज्य मंत्रियों के पिछले सालों में किए गए कामों को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में पदोन्नत किया गया है जो कि प्रधानमंत्री के चार पी- यानि काम के प्रति जुनून, दक्षता, पेशेवराना अंदाज और राजनीतिक कुशलता के चयन के आधार से मेल खाता है।

श्री शिवप्रताप शुक्ल को राज्य मंत्री के तौर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाते राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद।
इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्रिमंडल में 9 नये चेहरों को शामिल किया गया है।
इसमें शिव प्रताप शुक्ल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और कल्याण सिंह सरकार में मंत्री पद संभाल चुके हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल शिव प्रताप यूपी में लगातार 4 बार विधायक रह चुके हैं।
ग्रामीण विकास, शिक्षा और जेल सुधार के लिए किए गए अपने काम के लिए जाने जाते हैं। बिहार के बक्सर लोकसभा सीट से सांसद अश्विनी चौबे को केन्द्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। जेपी आंदोलन में सक्रिय रहे अश्विनी चौबे बिहार से लगातार 5 बार विधायक भी रहे चुके है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद वीरेन्द्र कुमार नये चेहरे के तौर पर कैबिनेट में शामिल किया गया है।
अनुसूचित जाति के लिए वीरेन्द्र सिंह ने जेपी आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
कर्नाटक से भाजपा के कद्दावर नेता अनंत कुमार हेगड़े अब केन्द्रीय कैबिनेट का हिस्सा है। कर्नाटक के उत्तर कन्नडा सीट से सांसद हैं। वे लगातार पांच लोकसभा चुनाव जीत चुके है।
अनंतकुमार अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं जिनमें वित्त, गृह, मानव संसाधन, कृषि और विदेश विभाग शामिल है।
बिहार के आरा से पहली बार लोकसभा पहुंचे राजकुमार सिंह ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली। 1975 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी केन्द्र में गृह सचिव के पद पर रहे चुके है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रह चुके और 1974 बैच के विदेश सेवा अधिकारी हरदीप पुरी को केन्द्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। हरदीप पुरी लंबे वक्त तक विदेश सेवा में रहे हैं।
राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को केन्द्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है।
उत्तर प्रदेश के बागपत से पहली बार लोकसभा पहुंचे सत्यपाल सिंह को केन्द्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। 1980 बैच के महाराष्ट्र कैडर से आईपीएस अधिकारी सत्यपाल सिंह मुंबई के पुलिस आयुक्त भी रह चुके हैं।
1979 बैच के आईएएस अधिकारी अल्फोंस कन्ननथानम को केन्द्रीय कैबिनेट में जगह दी गई। अर्थशास्त्र में किया है एम.ए. कन्ननथानम केरल से निर्दलीय विधायक रह चुके है। रविवार के कैबिनेट विस्तार में शामिल ये नौ चेहरे पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया।
इसमें से हरदीप पुरी और अल्फोंस कन्ननथानम फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। जबकि आरके सिंह और सत्यपाल सिंह दोनों ही पहली बार लोकसभा सदस्य बने और दोनों को केन्द्रीय कैबिनेट में जगह दी गई।
नयी मंत्रिपरिषद का संपूर्ण ब्योरा इस प्रकार है –
श्री नरेन्द्र मोदी | प्रधानमंत्री एवं प्रभारी :-
कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन परमाणु ऊर्जा विभाग अंतरिक्ष विभाग एवं सभी प्रमुख नीतिगत मामले एवं वे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आबंटित न किया गया हो |
|
कैबिनेट मंत्री
|
||
1. | श्री राजनाथ सिंह | गृह मंत्री |
2. | श्रीमती सुषमा स्वराज | विदेश मंत्री |
3. | श्री अरूण जेटली | वित्त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री |
4. | श्री नितिन जयराम गडकरी | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
जहाजरानी मंत्री एवं जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री |
5. | श्री सुरेश प्रभु | वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री |
6. | श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा | सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री |
7. | सुश्री उमा भारती | पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री |
8. | श्री रामविलास पासवान | उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री |
9. | श्रीमती मेनका संजय गांधी | महिला एवं बाल विकास मंत्री |
10. | श्री अनंत कुमार | रसायन एवं उर्वरक एवं संसदीय कार्य मंत्री |
11. | श्री रविशंकर प्रसाद | कानून एवं न्याय एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री |
12. | श्री जगत प्रकाश नड्डा | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री |
13. | श्री अशोक गजपति राजू पूसापति | नागरिक विमानन मंत्री |
14. | श्री अनंत गीते | भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री |
15. | श्रीमती हरसिमरत कौर बादल | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री |
16. | श्री नरेन्द्र सिंह तोमर | ग्रामीण विकास मंत्री
पंजायती राज मंत्री एवं खान मंत्री |
17. | श्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह | इस्पात मंत्री |
18. | श्री जुयाल ओराम | जनजातीय कार्य मंत्री |
19. | श्री राधा मोहन सिंह | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री |
20. | श्री थावर चंद गहलोत | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री |
21. | श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी | कपड़ा मंत्री एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री |
22. | डॉ. हर्षवर्धन | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री:
भू-विज्ञान मंत्री एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री
|
23. | श्री प्रकाश जावड़ेकर | मानव संसाधन विकास मंत्री |
24. | श्री धमेन्द्र प्रधान | पेट्रोलियम एवं प्रकृति गैस मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री |
25. | श्री पीयूष गोयल | रेल मंत्री एवं कोयला मंत्री |
26. | श्रीमती निर्मला सीतारमण | रक्षा मंत्री |
27. | श्री मुख्तार अब्बास नक्वी | अल्पसंख्यक कार्य मंत्री |
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
|
||
1. | राव इंद्रजीत सिंह | योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं
रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री |
2. | श्री संतोष कुमार गंगवार | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
3. | श्री श्रीपद येसो नाईक | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथिक (आयुष) |
4. | डॉ. जितेन्द्र सिंह | पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री
परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री |
5. | डॉ. महेश शर्मा | संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
6. | श्री गिरीराज सिंह | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
7. | श्री मनोज सिन्हा | संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेल राज्य मंत्री |
8. | कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर | युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री |
9. | श्री राजकुमार सिंह | बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
10. | श्री हरदीप सिंह पुरी | आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
11. | श्री अलफोंस कनन्नथानम | पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं इलेक्ट्रॉनिकस सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री |
राज्य मंत्री
|
||
1. | श्री विजय गोयल | संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
एवं सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री |
2. | श्री राधाकृष्णन पी. | वित्त राज्य मंत्री एवं जहाजरानी राज्य मंत्री |
3. | श्री एस.एस. आहुवालिया | पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री |
4. | श्री रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी | पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री |
5. | श्री रामदास अठावले | सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
6. | श्री विष्णु देव साई | इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री |
7. | श्री राम कृपाल यादव | ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
8. | श्री हंसराज गंगाराम अहीर | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
9. | श्री हरीभाई पार्थीभाई चौधरी | खनन मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री |
10. | श्री राजेन गोहेन | रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
11. | जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत) | विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री |
12. | श्री परषोतम रूपाला | कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री |
13. | श्री कृष्णपाल | सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
14. | श्री जसवंत सिंह सुमन भाई भाभोर | जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री |
15. | श्री शिव प्रताप शुक्ला | वित मंत्रालय में राज्य मंत्री |
16. | श्री अश्विनी कुमार चौबे | स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
17. | श्री सुदर्शन भगत | जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री |
18. | श्री उपेन्द्र कुशवाहा | मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
19. | श्री किरेन रिजिजु | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
20. | डॉ. विरेन्द्र कुमार | महिला व बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री |
21. | श्री अनन्त कुमार हेगड़े | कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
22. | श्री एम जे अकबर | विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री |
23. | साध्वी निरंजन ज्योति | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
24. | श्री वाई एस चौधरी | विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री और भू विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री |
25. | श्री जंयत सिन्हा | नागरिक विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
26. | श्री बाबुल सुप्रियो | भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री |
27. | श्री विजय सांपला | सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
28. | श्री अर्जुन राम मेघवाल | संसदीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
29. | श्री अजय टम्टा | कपड़ा मंत्रालय मंत्रालय में राज्य मंत्री |
30. | श्रीमती कृष्णा राज | कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
31. | श्री मनसुख एल. मांडविया | सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री और जहाजरानी मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन व उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
32. | श्रीमती अनुप्रिया पटेल | स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
33. | श्री सी आर चौधरी | उपभोक्ता मामले,खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और वाजिण्य व उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
34. | श्री पी पी चौधरी | कानून व न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री और कार्पोरेट मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री |
35. | डॉ. सुभाष रामराव भामरे | रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
36. | श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत | कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय राज्य मंत्री |
37. | डॉ. सत्यपाल सिंह | मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
****
Be the first to comment on "मंत्रिमंडल में 9 नए चेहरे, निर्मला को रक्षा, पीयूष को रेल"