मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 22:48:54 IST, Wednesday, 21 October 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
मथुरा के निकट दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 22 की मौत, कई घायल
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अक्टूबर 21, 2009
 
Mamata Banerjee PC.jpg
बुधवार सुबह दिल्ली से करीब 100 किलोमीटर दूर मथुरा में दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम 22 यात्रियों की मृत्यु हो गई है जबकि कई यात्री घायल हो गये हैं. आज सुबह दिल्ली आ रही गोवा एक्सप्रेस ने पटरी पर खड़ी मेवाड़ एक्सप्रेस में पीछे से टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि मेवाड़ एक्सप्रेस की पिछली बोगी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे यात्रियों को बोगी काटकर निकालना पड़ा.

रेल अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे मथुरा और वृन्दावन के बीच खड़ी उदयपुर सिटी-हज़रत निजा़मुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस को गोवा एक्सप्रेस ने पीछे से टक्कर मार दी.

इस घटना में मेवाड़ एक्सप्रेस के गॉर्ड सहित 22 लोगों की मृत्यु हो गई. मरने वालों में गोवा एक्सप्रेस के पैन्ट्री कार के दो कर्मचारी भी शामिल हैं. इस दुर्घटना में 22 लोग घायल भी हो गये हैं. 5 गंभीर घायलों को इलाज के लिये दिल्ली लाया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर से सबसे ज्यादा नुकसान द्वितीय श्रेणी के अनारक्षित डिब्बे को हुआ है. सबसे आखिरी ये डिब्बा यात्रियों के साथ सामान ढोने के लिये इस्तेमाल होता है.

रेल अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोवा एक्सप्रेस के चालक ने सिगनल को नहीं देखा और गाड़ी आगे बढ़ा दी जिससे ये दुर्घटना हुई है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.