मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 23:36:56 IST, Thursday, 22 October 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
महाराष्ट्र, अरुणाचल में कांग्रेस की जीत, हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अक्टूबर 22, 2009
 
Sonia Gandhi photo.jpg
केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र, और अरुणाचल प्रदेश के चुनावों में स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि हरियाणा में वो सबसे बड़ा दल बनकर उभरने में सफल हुई है. अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी को दो तिहाई से ज्यादा 41 सीटें मिली हैं. राज्य में एनसीपी को 6, तृणमूल कांग्रेस को 4 और भाजपा को 2 सीटें मिली हैं.

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस 40 सीटें जीत चुकी है. जबकि ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इण्डियन नेशनल लोकदल 32 और भाजपा को 4 सीटें मिली हैं. हरियाणा जनहित कांग्रेस को 6 शिरोमणि अकाली दल और बसपा को 1-1 सीट मिली है जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को 6 सीटों पर विजय मिली है.

आईएनएलडी के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि उन्हें विपक्षी दलों और निर्दलीयों का समर्थन हासिल है और वो सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की लगातार तीसरी सरकार बनना तय दिख रहा है. गठबंधन 144 सीटें जीत चुका है और 1 पर आगे चल रहा है. जबकि प्रमुख विपक्षी गठबंधन भाजपा-शिवसेना को 91 सीटें मिली हैं और वो 1 सीटों पर आगे चल रही हैं. भाजपा शिवसेना गठबंधन को 30 सीटों का नुकसान हुआ है.

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को 13 सीटें मिली हैं जबकि अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को 40 सीटें मिली हैं.

मुख्यमंत्री अशोक चाह्वाण भोकर सीट से चुनाव जीत गये हैं. जबकि छगन भुजबल, नारायण राणे, अजित पवार और राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के पुत्र रावसाहेब शेखावट भी अमरावती सीट से जीत गये हैं.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  
  मथुरा के निकट दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 22 की मौत, कई घायल
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.