मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 23:42:08 IST, Thursday, 22 October 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में अपह्रत पुलिस अधिकारी को छोड़ा
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अक्टूबर 22, 2009
 
Naxal Training.jpg
दो दिनों तक अपने कब्जे में रखने के बाद माओवादियों ने आज गुरुवार को पुलिस अधिकारी अतींद्रनाथ दत्ता को रिहा कर दिया. माओवादियों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगे मानते हुये उनकी 15 महिला सदस्यों को जमानत पर रिहा कर दिया इसलिये वो पुलिस अधिकारी को छोड़ रहे हैं.

श्री दत्ता पश्चिमी मिदनापुर जिले में संकरेल थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे. मंगलवार को करीब 50 सशस्त्र माओवादियों ने थाने पर हमला कर दो पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी थी और श्री दत्ता को अपने साथ ले गये थे.

माओवादी नेता किशनजी ने मीडिया को बताया कि संयुक्त बलों द्वारा गिरफ्तार 15 महिला कार्यकर्ताओं को झगराम न्यायालय द्वारा जमानत देने के बाद उन लोगों ने पुलिस अधिकारी को बिना नुकसान पहुंचाये छोड़ दिया है.

राज्य के पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि श्री दत्ता को रिहा कर दिया गया है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  मथुरा के निकट दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 22 की मौत, कई घायल
  महाराष्ट्र, अरुणाचल में कांग्रेस की जीत, हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.