भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा को मजबूत बनाया जायेगा: चिदंबरम
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अक्टूबर 23, 2009
भारत ने कहा है कि वो चीन सीमा पर सुरक्षा चौकियों को मजबूत बनायेगा. आज शुक्रवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर बोलते हुये गृहमंत्री ने कहा कि सीमा प्रहरियों को अत्याधुनिक हथियार और विशिष्ट वाहन मुहैया कराये जायेंगे.
श्री चिदंबरम ने कहा, "हम आईटीबीपी को पुनर्गठित करने की योजना बना रहे हैं. इस योजना के अन्तर्गत सीमा चौकियों को भी मजबूत बनाया जायेगा."
हालांकि गृहमंत्री ने माना कि सीमा पार आतंकवाद और उत्तर पूर्व के उग्रवाद और माओवादी हिंसा की वजह से देश एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है.