के. राधाकृष्णन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के नये मुखिया होंगे
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अक्टूबर 25, 2009
तिरुवनन्तपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक के. राधाकृष्णन को इसरो का नया मुखिया नियुक्त किया गया है. वर्तमान निदेश माधवन नायर के महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने पर वो इसरो के निदेशक का कार्यभार संभालेंगे.
श्री राधाकृष्णन आईआईएम बैंगलोर से पढ़े हैं और उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से पीएचडी की उपाधि हासिल की है. 1971 में उन्होंने इसरो में नौकरी शुरू की थी और हाल ही में चंद्रमा पर भेजे गये चंद्रयान-1 अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
श्री राधाकृष्णन ने कहा कि जीएसएलवी श्रेणी के रॉकेटों के लिये स्वदेशी क्रॉयोजेनिक तकनीक का विकास उनकी प्राथमिकता होगी.