मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अक्टूबर 27, 2009
पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने भारत पर एक बार फिर उनके देश में अशांति भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर सक्रिय पाकिस्तानी तालिबान को भारत से मदद मिल रही है.
श्री मलिक ने कहा, वो पूरे तौर पर आश्वस्त हैं कि भारत उन कुछ विदेशी शक्तियों में शामिल हैं जो पाकिस्तान में अस्थिरता फैलाने के लिये तालिबान की मदद कर रही हैं.
एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के अंदर कुछ देश विरोधी तत्व हैं और कुछ देश और ताकतें ऐसी हैं जो चाहती हैं कि पाकिस्तान स्थिर न हो पाये."
एक प्रश्न का उत्तर देते हुये उन्होने कहा कि भारत उन शक्तियों में से एक है जिनका रवैया पाकिस्तान के लिये शत्रुतापूर्ण है.