पाकिस्तान में हो रहे आतंकवादी हमलों की वजह से भारतीय तीर्थयात्री वहां जाने से बचें: सरकार
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अक्टूबर 27, 2009
भारत सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान के सुरक्षा हालात को देखते हुये भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान की यात्रा से बचना चाहिये.
आज मंगलवार को गृहमंत्रालय ने नई दिल्ली में जारी एक वक्तव्य में कहा, "भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादी हमलों में हाल में तेजी देखी गई है. और इसी राज्य में ज्यादातर गुरुद्वारे स्थित हैं."
गृहमंत्रालय ने कहा, "ऐसे हालात में भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान नहीं जाने की सलाह दी जाती है. और सरकार का मानना है कि जबतक पाकिस्तान के सुरक्षा हालात में सुधार नहीं होता तीर्थयात्रियों को वहां जाने से बचना चाहिये."