PSU समाचार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 19:34:59 IST, Friday, 30 October 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
इण्डियन ऑयल के जयपुर डिपो में आग से 9 की मौत
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अक्टूबर 30, 2009
 
IOC-Fire.jpg
डिपो की आग से निपटने के लिये भारतीय अधिकारियों ने फोम वाले विशेष अग्निशामक टैंकरों को मथुरा, पानीपत और अहमदाबाद से जयपुर रवाना कर दिया है. इण्डियन ऑयल के जयपुर डिपो मे गुरुवार शाम से ही भीषण आग लगी हुई है इसमें कंपनी के 6 कर्मियों सहित 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

इंडियन ऑयल के सीएमडी सार्थक बेहुरिया ने कहा, "कंपनी के तीन अधिकारियों और तीन कर्मियों की मृत्यु हो गई है. जबकि तीन आम नागरिकों के मरने की भी पुष्टि हो गई है." उन्होंने कहा कि इस आग से 5 लोग बुरी तरह से जल गये हैं जबकि 40 अन्य मामूली रूप से झुलसे हैं.

बृहस्पतिवार शाम को एक वॉल्व में रिसाव की वजह से ये आग लगी थी और बाद में वहां स्थित 13 में से पांच डिपो इसकी चपेट में आ गये. इन टैंकों में पेट्रोल, डीजल और मिट्टी का तेल भरा हुआ था.

पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा कि इस आग को बुझाने के लिये ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता है और हमें ईंधन के जलकर खत्म होने का ही इंतजार करना होगा.

उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को दस लाख और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की. पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि घटना की जांच के लिये एचपीसीएल के पूर्व सीएमडी एम.बी. लाल की अध्यक्षता में एक समिति गठिति कर दी गई है.

 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  के. आर. कामथ पंजाब नेशनल बैंक के नये सीएमडी
  के. राधाकृष्णन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के नये मुखिया होंगे
  तीन महीने टालने के बाद वसुंधरा राजे ने राजस्थान की नेता विपक्ष पद से इस्तीफा दिया
  
  मथुरा के निकट दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 22 की मौत, कई घायल
  माओवादियों ने भुवनेश्वर से दिल्ली आ रही राजधानी ट्रेन को छोड़ा, सभी यात्री सुरक्षित
  स्विस बैंकों में जमा काले धन को सफेद बनाने की अनुमति नहीं दी जायेगी: वित्तमंत्री
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.