सरकार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 19:59:47 IST, Tuesday, 3 November 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 02, 2009
 
लंबे समय तक अनिच्छा प्रदर्शित करने के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के 20 अन्य न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है. इन सभी ने स्वैच्छिक आधार पर अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी और इस जानकारी को सर्वोच्च न्यायालय की वेबसॉइट पर उपलब्ध भी करा दिया गया है.

वेबसाइट में कहा गया है कि ये घोषणा पूरी तरह से स्वैच्छिक है.

सर्वोच्च न्यायालय से पिछले महीने विशेष अनुरोध पर सेवानिवृत्त हुये पूर्व न्यायाधीश बी. एन. अग्रवाल ने भी अपनी संपत्ति वेबसाइट पर डाल दी है.

न्यायाधीशों द्वारा संपत्ति की घोषणा करने, नहीं करने पर भारत में गंभीर बहस चल रही थी. सूचना के अधिकार के अन्तर्गत न्यायाधीशों की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है या नहीं इस पर अभी भी दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई हो रही है.

लेकिन इस बहस को देखते हुये सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने संपत्ति को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है. दशहरे और दीपावली के अवकाश के दौरान न्यायाधीशों ने संपत्ति का ब्योरा इकट्ठा किया और कुछ ने पेशेवर चार्टड अकॉउण्टेंट की भी मदद ली.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  इस्लामिक देशों द्वारा कश्मीर के लिये दूत नियुक्त करने का भारत ने विरोध किया
  के. आर. कामथ पंजाब नेशनल बैंक के नये सीएमडी
  के. राधाकृष्णन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के नये मुखिया होंगे
  झारखण्ड विधानसभा शीघ्र भंग होगी: चिदंबरम
  तीन महीने टालने के बाद वसुंधरा राजे ने राजस्थान की नेता विपक्ष पद से इस्तीफा दिया
  भारतीय छात्र पर हमले के लिये ऑस्ट्रेलियाई नवयुवक को साढ़े चार साल की कैद
  महाराष्ट्र में सरकार गठन पर गतिरोध बरकरार
  सरकार न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर पुनर्विचार कर रही है: वीरप्पा मोइली
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.