मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 04, 2009
भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका में एफबीआई द्वारा गिरफ्तार लश्कर के सदस्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज और उत्तर भारत के दो प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों पर हमले की योजना बना रहे थे.
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि एफबीआई के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार डेविड कोलमैन हैडली और तहव्वुर हुसैन राणा लश्कर के इशारे पर भारत में हमले की योजना बना रहे थे.
भारतीय अधिकारी ने कहा कि एफबीआई की पूछताछ में इन दोनों ने स्वीकार किया कि प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज भी उनके निशाने पर था.
अधिकारी ने कहा कि भारतीय गुप्तचर एजेंसियों को संभावित हमले से कुछ पहले ये सूचना मिल गई थी और उन्होंने संबंधित राज्य सरकार को दोनों स्कूलों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की सलाह दी थी.