मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 18:41:25 IST, Friday, 6 November 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
दूसरे देश के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला काम नहीं करेंगे: चीन
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 06, 2009
 
Manmohan-Singh-Wen-Jiabao.jpg
ब्रह्मपुत्र नदी पर उसके द्वारा बांध बनाये जाने की आशंकाओं के बीच चीन ने आज बृहस्पतिवार को भारत को भरोसा दिलाया है कि वो कोई ऐसा काम नहीं करेगा जिससे किसी दूसरे देश के हितों को नुकसान पहुंचे.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाओक्सु ने बीजिंग में एक साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, "चीन एक जिम्मेदार देश है और हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे दूसरों के हितों को नुकसान पहुंचे."

पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि क्या चीन यारलंग ज़ाग्बू नदी पर कोई बांध बना रहा है. चीन में ब्रह्मपुत्र को इसी नाम से जाना जाता है. हालांकि चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने ये स्पष्ट नहीं किया कि चीन ब्रह्मपुत्र पर वास्तव में कोई बांध नहीं बना रहा है या नहीं.

कल बुधवार को भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने कहा था कि भारत कई बार इस मुद्दे को चीन के साथ उठा चुका है और हर बार चीन ने इस बात से इंकार किया है कि वो ब्रह्मपुत्र पर कोई बांध बना रहा है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  आसियान के साथ भारत के संबंध पूर्वी देशों के साथ संबंध बढ़ाने की हमारी नीति का हिस्सा: प्रधानमंत्री
  आसियान शिखर बैठक में भाग लेने के लिये प्रधानमंत्री थाइलैण्ड पहुंचे, जियाबाओ से मुलाकात कल
  चीन को मुंहतोड़ जवाब दिये जाने की जरूरत: राजनाथ सिंह
  चीन ने ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने की बात इंकार किया: भारत
  पाकिस्तान में हो रहे आतंकवादी हमलों की वजह से भारतीय तीर्थयात्री वहां जाने से बचें: सरकार
  भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा को मजबूत बनाया जायेगा: चिदंबरम
  भारत, रूस और चीन मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.