सरकार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 19:04:35 IST, Friday, 6 November 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
डेविड कोलमैन हैडली का पाकिस्तान से सीधा संबंध: गृहमंत्री
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 06, 2009
 
Home-Minister-P-Chidambaram.jpg
भारत ने आज शुक्रवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में गिरफ्तार दो सदस्यों का स्पष्ट संबंध पाकिस्तान से है. अमेरिकी जांच एजेंसी ने डेविड कोलमैन हैडली और तहव्वुर हुसैन राना को भारत पर हमले के षड़यंत्र के संबंध में गिरफ्तार किया था.

गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने हैदराबाद में पत्रकारों से कहा, "इसका पाकिस्तान से सीधा संबंध है. डेविड कोलमैन हैडली कई बार पाकिस्तान गया था. और मुझे लगता है कि एफबीआई की सूचना के आधार पर पाकिस्तान में इस संबंध में दो या तीन संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है.

हालांकि भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस मामले में पाकिस्तान ने अभी तक भारत को कोई सूचना नहीं दी है.

लश्कर-ए-तैयबा के इशारे पर नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने का षड़यंत्र रचने के आरोप में एफबीआई ने लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका स्थित दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. अभी इन पर एक अमेरिकी न्यायालय में मुकदमा चलाया जा रहा है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.