मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 15:18:47 IST, Tuesday, 10 November 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल की जीत, सीपीएम का खाता भी नहीं खुल पाया
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 11, 2009
 
Rail-Minister-Mamata-Banerj.jpg
वामपंथियों का अभेद्य गढ़ समझे जाने वाले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अगले विधानसभा चुनावों में अपनी सरकार बनाने के दावे को और मजबूत बना दिया है. राज्य की 10 विधानसभा सीटों के लिये हुये उप चुनाव में पार्टी को 10 में से 7 सीटें मिली हैं जबकि सहयोगी दल कांग्रेस को एक सीट मिली है.

जबकि राज्य में सत्तारूढ़ माकपा का खाता भी नहीं खुल पाया है हालांकि सहयोगी दल फॉरवर्ड ब्लॉक को जरूर एक सीट पर विजय मिली है. एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहा है.

तृणमूल ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और सभी जीतने में सफल रहे जबकि कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे लेकिन वो केवल मालदा जिले की सुजापुर विधानसभा सीट को ही जीत पायी.

यहां तक कि 1977 से सीपीएम का गढ़ रही बेलगछिया सीट पर भी तृणमूल ने कब्जा कर लिया. यहां से सीपीएम के वरिष्ठ नेता सुभाष चक्रवर्ती चुनाव जीतते थे लेकिन टीएमसी के सुजीत बोस ने उनकी पत्नी रमाला चक्रवर्ती को रिकॉर्ड 28,360 वोटों से हराकर सीट जीती है.

वाम मोर्चे को केवल एक राहत मिल पायी है. उसके घटक दल फॉरवर्ड ब्लाक ने कांग्रेस का गढ़ समझे जानी वाली गोआलपोखर सीट पर जीत हासिल की है.

रेलमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी की जीत को शांति और लोकतंत्र की जीत बताया है और कहा कि ये उनकी मा, माटी और मानूष पर जोर देने की नीति का नतीजा है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बसपा की शानदार जीत, सपा-भाजपा का खाता भी नहीं खुला
  एनसीपी कांग्रेस को बाहर से समर्थन देने को तैयार: छगन भुजबल
  कश्मीर घाटी में हड़ताल से दूसरे दिन भी जनजीवन ठप
  झारखण्ड चुनाव के लिये कांग्रेस और जेवीएम में समझौता
  झारखण्ड चुनाव भाजपा और जेडीयू मिलकर लड़ेंगे
  झारखण्ड में मतदान पांच चरणों में, पहला मतदान 27 नवंबर को
  झारखण्ड विधानसभा शीघ्र भंग होगी: चिदंबरम
  तीन महीने टालने के बाद वसुंधरा राजे ने राजस्थान की नेता विपक्ष पद से इस्तीफा दिया
  भूपिंदर सिंह हुड्डा और खाण्डू दोरजी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
  मथुरा के निकट दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 22 की मौत, कई घायल
  मधु कोड़ा और सहयोगियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू
  महाराष्ट्र में सरकार गठन पर गतिरोध बरकरार
  महाराष्ट्र, अरुणाचल में कांग्रेस की जीत, हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा
  हार के लिये वोटिंग मशीनों पर दोष मढ़ने के बयान से मुख़्तार अब्बास नकवी पलटे
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.