मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 15:52:05 IST, Tuesday, 10 November 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
भारतीय खुफिया दल डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना स्वदेश वापस लौटा
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 11, 2009
 
National-Defence-College.jpg
भारतीय खुफिया अधिकारियों का एक दल सात दिनों तक अमेरिका में इंतजार करने के बाद खाली हाथ घर वापस लौट आया है. ये अधिकारी एफबीआई द्वारा गिरफ्तार किये लश्कर सदस्य डेविड कोलमैन हैडली से पूछताछ करने के लिये वहां गये थे.

एफबीआई ने लश्कर के इशारे पर भारत पर आतंकी हमलों के षड़यंत्र रचने के आरोप में हैडली और तहव्वुर हुसैन राना को गिरफ्तार किया हुआ है. इन लोगों पर राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय और दून स्कूल पर हमला करने का षड़यंत्र रचने का आरोप है.

भारतीय दल आईबी और रॉ के अधिकारी शामिल थे. इस जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नौकरशाही और लंबी चौड़ी लिखा-पढ़ी की वजह से वो हैडली से पूछताछ करने में सफल नहीं हो सके. डेविड कोलमैन हैडली इस समय शिकागो जेल में बंद है.

एफबीआई के आरोप पत्र के अनुसार पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने 49 वर्षीय हैडली को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पर हमले की योजना बनाने में प्रयोग किया था.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  दूसरे देश के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला काम नहीं करेंगे: चीन
  नेशनल डिफेन्स कॉलेज था हैडली के निशाने पर
  पाकिस्तान आतंकवाद से 'तौबा' करे तो बातचीत संभव: मनमोहन सिंह
  पाकिस्तान में हो रहे आतंकवादी हमलों की वजह से भारतीय तीर्थयात्री वहां जाने से बचें: सरकार
  पाकिस्तान से वार्ता में कोई पूर्व शर्त नहीं: भारत
  भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता
  भारत तालिबान की मदद कर रहा है: रहमान मलिक
  भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा को मजबूत बनाया जायेगा: चिदंबरम
  भारत, रूस और चीन मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से
  लश्कर के कमाण्डर को मारने वाली बहादुर रुख़साना क़ौसर विशेष पुलिस अधिकारी बनाया गया
  शोपियां में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर
  हैडली के संबंध में पाकिस्तान ने कोई जानकारी नहीं दी: प्रधानमंत्री
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.