मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 11, 2009
तमिलनाडु में भारी बारिश से आज बुधवार को 7 और लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि 3 लोगों की मौत नीलगिरि में हुई है इसी के साथ जिले में बारिश से मरने वालों की संख्या 40 पहुंच गई है.
इसके अलावा तिरुपुर, इरोड, कड्डलोर और विल्लुपुरम में से एक-एक व्यक्ति की मौत की ख़बर मिली है.
उत्तर-पूर्वी मानसून ने पिछले दो हफ्तों से राज्य में कहर बरपा रखा है. और भारी बारिश की वजह से अब तक राज्य में 77 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने कहा कि ज्यादातर लोगों की मृत्यु छत और दीवार गिरने से तथा जमीन धसकने की वजह से हुई है.
मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में भी राज्य में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.