एवियेशन
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 05:23:57 IST, Thursday, 12 November 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
मुंबई हवाई अड्डे पर किंगफिशर के विमान के फिसलने के मामले में 6 पायलटों को ड्यूटी चार्ट से हटाया गया
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 12, 2009
 
Kingfisher-Aircraft-Skid.jpg
नागरिक क्षेत्र के उड्डयन नियामक डीजीसीए ने मुंबई में किंगफिशर के विमान के हवाई पट्टी पर फिसलने के मामले में तीन एयरलाइनों के 6 पायलटों को ड्यूटी नहीं देने का आदेश दिया है. डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा कि किंगफिशर, गो-एयर और एयर इण्डिया के 6 पायलटों को रोस्टर से अलग कर दिया जाये.

मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर नम सतह के कारण किंगफिशर का एक विमान फिसल गया था. इस घटना के बाद डीजीसीए ने इन तीनों विमान कंपनियों को गीली पट्टी पर उड़ान भरने और उतरने के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है.

सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं इसके अलाला डीजीसीए ने गीली हवाई पट्टी के प्रयोग के लिये नये दिशा निर्देश भी जारी कर दिये हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके.

इसके अलावा मुंबई हवाई अड्डे की पट्टी छोटी होने की वजह से विमानों के उड़ान भरने और उतरने में आने वाली मुश्किलों की जांच भी की जा रही है.

निर्देश में कहा गया है कि हवाई पट्टी के गीली होने की हालत में किसी भी हालत में उड़ान भरने या उतरने की अनुमति नहीं होगी और प्रत्येक उड़ान के बाद पायलटों को इस संबंध में एक रिपोर्ट देनी होगी.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  चक्रवात फयान मुंबई के बगल से गुजरा, तूफान के 6 घण्टों में कमजोर पड़ने की उम्मीद
  डेविड कोलमैन हैडली का पाकिस्तान से सीधा संबंध: गृहमंत्री
  तमिलाडु में भारी बारिश से अब तक 77 की मौत
  पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल की जीत, सीपीएम का खाता भी नहीं खुल पाया
  पुलिस को सूचना पहुंचाने के शक में माओवादियों ने उड़ीसा में 4 को मौत के घाट उतारा
  भाजपा का नया अध्यक्ष दिल्ली से बाहर का होगा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  भारतीय खुफिया दल डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना स्वदेश वापस लौटा
  मथुरा के निकट दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 22 की मौत, कई घायल
  माओवादियों ने भुवनेश्वर से दिल्ली आ रही राजधानी ट्रेन को छोड़ा, सभी यात्री सुरक्षित
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.