सरकार स्वॉइन फ्लू पर लगाम लगाने में सफल: गुलाम नबी आज़ाद
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 12, 2009
स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने कहा है कि सरकार के उठाये गये कदमों के कारण देश में स्वॉइन फ्लू का विस्तार रुक गया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अत्यधिक सतर्कता का परिचय देते हुये ऐसे उपाय किये कि समूचे देश में फ्लू के प्रसार पर नियंत्रण लगाया जा सके.
चेन्नै हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा कि वो राज्यों में लागू किये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे.
एक प्रश्न का उत्तर देते हुये उन्होंने कहा तीन राज्य तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश केंद्र सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू कर रहे हैं.
उन्होंने स्वाइन फ्लू से कारगर तरीके से निपटने के लिये तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग की भी सराहना की.