मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:54:12 IST, Friday, 20 November 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
भारतीय और अफ्रीकी छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: 'द एज'
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 19, 2009
 
Victoria PM John Brumby Vyalar Ravi.jpg
ऑस्ट्रेलिया में किये गये एक राष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार 'गहरे रंग' के दो तिहाई छात्रों को स्कूलों में नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है इनमें से ज्यादातर छात्र भारत और अफ्रीका से होते हैं.

अध्ययन में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई स्कूलों में नस्लभेद ने अपनी जड़े बहुत गहरे तक जमा ली हैं. अध्ययन में भाग लेने वाले गैर-अंग्रेज पृष्ठभूमि के 80 प्रतिशत छात्रों ने और अंग्रेज पृष्ठभूमि के 55 प्रतिशत छात्रों ने माना की उन्होंने नस्लीय दुर्व्यवहार का अनुभव किया है.

इस अध्ययन में समूचे ऑस्ट्रेलिया से सेकेण्डरी स्कूल के 900 छात्रों ने हिस्सा लिया है. अध्ययन में कहा गया है कि ऐग्लो-ऑस्ट्रेलियाई पृष्ठभूमि के युवा दूसरे सांस्कृतिक समूहों, विशेषकर के गहरे रंग के भारतीय और अफ्रीकी छात्रों के प्रति लगातार पूर्वाग्रह भरे व्यवहार का प्रदर्शन करते हैं.

अध्ययन के अनुसार विदेश से जाकर वहां बसने वाले लोगों की पहली पीढ़ी की 11 और 12 साल की छात्राओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार का सबसे ज्यादा खतरा रहता है. इसमें उनके प्रति नस्लीय अपशब्दों का प्रयोग किये जाने और सांस्कृतिक तौर पर उनके साथ भेदभाव का सबसे ज्यादा खतरा रहता है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  आसियान के साथ भारत के संबंध पूर्वी देशों के साथ संबंध बढ़ाने की हमारी नीति का हिस्सा: प्रधानमंत्री
  ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले के मामलों से बेहद सख़्ती से निपटा जायेगा: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
  पाकिस्तान में हो रहे आतंकवादी हमलों की वजह से भारतीय तीर्थयात्री वहां जाने से बचें: सरकार
  पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिकों के वीज़ा आवेदनों की जांच दिल्ली में होगी
  भारतीय छात्र पर हमले के लिये ऑस्ट्रेलियाई नवयुवक को साढ़े चार साल की कैद
  राज ठाकरे ने स्टेट बैंक से नौकरियों में मराठियों को प्राथमिकता देने को कहा
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.