मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 20:59:04 IST, Wednesday, 25 November 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
पाकिस्तानी न्यायालय ने ज़कीउर रहमान लखवी को मुंबई हमले का मॉस्टर मॉइण्ड करार दिया, 7 आतंकियों पर आरोप तय
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 25, 2009
 
Zakiur Rehman Lakhvi Lashkar LeT.jpg
पाकिस्तान के एक आतंकवाद विरोधी न्यायालय ने आज बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनल कमाण्डर ज़कीउर-रहमान लखवी सहित 7 आतंकवादियों पर मुंबई हमले की साजिश रजने और उसे अंजाम देने के आरोप तय कर दिये हैं. पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई पर हुये आतंकी हमले 28 विदेशियों सहित 163 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 308 बुरी तरह से घायल हुये थे.

पाकिस्तानी न्यायालय ने भारत में एक मात्र जीवित गिरफ्तार आतंकवादी अजमल आमिर कसाब सहित 16 अन्य लोगों अपराधी घोषित कर दिया है. इसमें आतंकवादियों द्वारा भारत आने के लिये प्रयोग किये गये दो जहाजों के चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं.

सुरक्षा कारणों से इस मामले की सुनवाई रावलपिण्डी की अदिलाया जेल में की जा रही है. न्यायाधीश मलिक मुहम्मद अक़रम अवान ने लखवी, जरार शाह, अबू-अल-कामा, हमाद अमीन सादिक, शाहिद जमील रियाज़, जमील अहमद और यूनुस अंजुम के अधिवक्ताओं को आरोप पत्र की प्रतियां सौंपी.

न्यायालय ने कुछ आरोपियों की जमानत की अर्जी भी अस्वीकार कर दी. सभी सातों आरोपियों ने अपने अदालत के सामने अपने निर्दोष होने की गुहार लगाई है. जब अदालत में इनके वकीलों को इनके खिलाफ आतंकवाद निरोधक कानून और पाकिस्तानी दण्ड संहिता के अन्तर्गत आरोप पत्र सौंपे गये तो इन सभी ने इसका विरोध किया.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  'संघर्ष-विराम' होने की हालत मे माओवादी बातचीत को तैयार
  अयोध्या स्थित बाबरी ढांचे का तोड़ा जाना धार्मिक उन्माद का परिणाम: चिदंबरम
  इस्लामिक देशों द्वारा कश्मीर के लिये दूत नियुक्त करने का भारत ने विरोध किया
  डेविड कोलमैन हैडली का पाकिस्तान से सीधा संबंध: गृहमंत्री
  तालिबान की मदद करने का आरोप बकवास: भारत
  धर्म और राजनीति को मिलाना देश के लिये बेहद घातक सिद्ध होगा: न्यायाधीश मनमोहन सिंह लिबरहान
  नेशनल डिफेन्स कॉलेज था हैडली के निशाने पर
  पाकिस्तान आतंकवाद से 'तौबा' करे तो बातचीत संभव: मनमोहन सिंह
  पाकिस्तान में हो रहे आतंकवादी हमलों की वजह से भारतीय तीर्थयात्री वहां जाने से बचें: सरकार
  पाकिस्तान से वार्ता में कोई पूर्व शर्त नहीं: भारत
  पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन भारत पर 26/11 जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: मनमोहन सिंह
  पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिकों के वीज़ा आवेदनों की जांच दिल्ली में होगी
  पुलिस को सूचना पहुंचाने के शक में माओवादियों ने उड़ीसा में 4 को मौत के घाट उतारा
  भाजपा ने कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप लगाया
  भारत तालिबान की मदद कर रहा है: रहमान मलिक
  भारत 26/11 हमले के संबंध में हैडली के प्रत्यपर्ण की मांग करेगा
  भारत, रूस और चीन मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से
  भारतीय और अफ्रीकी छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: 'द एज'
  भारतीय खुफिया दल डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना स्वदेश वापस लौटा
  भारतीय छात्र पर हमले के लिये ऑस्ट्रेलियाई नवयुवक को साढ़े चार साल की कैद
  मेरी उपस्थिति में वंदेमातरम के विरुद्ध कोई फतवा जारी किया गया: चिदंबरम
  
  लिबरहान आयोग: राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद ढांचे के विध्वंस में वाजपेयी आडवाणी दोषी, नरसिंह राव का कोई दोष नहीं
  शोपियां में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर
  हैडली के संबंध में पाकिस्तान ने कोई जानकारी नहीं दी: प्रधानमंत्री
  26/11 मुकदमे में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये गवाही देंगे एनएसजी कमॉण्डो
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.