|
|
|
Page last updated at 00:19:33 IST, Friday, 27 November 2009 |
News Feeds ::  |
|
|
|
मुंबई हमलों का एक साल पूरा, संसद ने एकजुट होकर आतंकवाद को परास्त करने का संकल्प लिया
|
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, नवम्बर 26, 2009 |
|
| |
संसद सदस्यों ने लोकसभा और राज्यसभा में पिछले साल मुंबई हमले में मारे गये लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा. संसद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पारित किया कि वो भारत के खिलाफ आतंकवाद को परास्त करने के लिये एकजुट और संकल्पबद्ध है.
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे में सरकार के उस संकल्प को दोहराया कि जबतक मुंबई हमले के साजिश कर्ताओं को सजा नहीं मिलती सरकार शांत नहीं बैठेगी.
आज से ठीक एक साल समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आये दस आतंकवादियों ने मुंबई पर कहर बरपाया था. इस हमले में 163 लोग मारे गये थे जिसमें 28 विदेशी थे. ये दुनिया के सबसे वीभत्स आतंकवादी हमलों में से एक था जिसने शहर के मनोबल को झकझोर कर रख दिया था.
मुंबई में आज भी लोग और दिनों की तरह काम पर गये लेकिन वो उन जगहों पर कुछ देर के लिये रुकना नहीं भूले जहां आतंकियों ने अपना कहर बरपाया था. इस हमले में मारे गये लोगों की याद में मुंबई की जनता ने इन जगहों पर मोमबत्तियां जलाईं और प्रार्थना की.
गेटवे ऑफ इण्डिया, ताज होटेल और ट्रॉइडेण्ट के पास घूमने गये लोग अपने मोबाइल फोन से इन जगहों की फोटो खींचते देखे गये. हबद हॉउस में एक विशेष कार्यक्रम में इज़रायली राजदूत के अलावा विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर भी सम्मिलित हुये.
मुंबई पुलिस ने गेटवे ऑफ इण्डिया से लेकर चौपाटी तक एक 'सुरक्षा मार्च' आयोजित किया. इसका उद्देश्य नवगठित कमाण्डो टुकड़ी फोर्स वन, क्विक रिस्पॉन्स टीम और नये खरीदे गये हथियारों के प्रदर्शन से जनता में सुरक्षा और भरोसे की भावना को दोबारा जगाना था.
एक साल पूरा होने के बाद भी इस मामले का मुकदमा चल रहा है. सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने हाल ही में कहा था कि वो इस साल 26 नवंबर से पहले मुकदमा पूरा कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. मुंबई के लोगों में एकमात्र जीवित पकड़े गये आतंकवादी अजमल आमिर कसाब और पाकिस्तान के खिलाफ अभी भी काफी गुस्सा है.
|
|
| |
|
| इसी विषय पर अन्य ख़बरें |
अभी भी भारत में आतंकी धकेल रहा है पाकिस्तान: अंटोनी
अयोध्या स्थित बाबरी ढांचे का तोड़ा जाना धार्मिक उन्माद का परिणाम: चिदंबरम
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में हंगामा, सर्वदलीय बैठक सोमवार को
चक्रवात फयान मुंबई के बगल से गुजरा, तूफान के 6 घण्टों में कमजोर पड़ने की उम्मीद
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
डेविड कोलमैन हैडली का पाकिस्तान से सीधा संबंध: गृहमंत्री
तालिबान की मदद करने का आरोप बकवास: भारत
धर्म और राजनीति को मिलाना देश के लिये बेहद घातक सिद्ध होगा: न्यायाधीश मनमोहन सिंह लिबरहान
नक्सली बेवजह हिंसा कर रहे हैं: गृह मंत्रालय
नये भाजपा अध्यक्ष का चयन सर्वसहमति से: राजनाथ सिंह
नेशनल डिफेन्स कॉलेज था हैडली के निशाने पर
पाकिस्तान आतंकवाद से 'तौबा' करे तो बातचीत संभव: मनमोहन सिंह
पाकिस्तान में हो रहे आतंकवादी हमलों की वजह से भारतीय तीर्थयात्री वहां जाने से बचें: सरकार
पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन भारत पर 26/11 जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: मनमोहन सिंह
पाकिस्तानी न्यायालय ने ज़कीउर रहमान लखवी को मुंबई हमले का मॉस्टर मॉइण्ड करार दिया, 7 आतंकियों पर आरोप तय
पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिकों के वीज़ा आवेदनों की जांच दिल्ली में होगी
भारत तालिबान की मदद कर रहा है: रहमान मलिक
भारत 26/11 हमले के संबंध में हैडली के प्रत्यपर्ण की मांग करेगा
भारत-अमेरिका के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग सहित 6 समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत, रूस और चीन मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से
भारतीय और अफ्रीकी छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: 'द एज'
भारतीय छात्र पर हमले के लिये ऑस्ट्रेलियाई नवयुवक को साढ़े चार साल की कैद
भ्रष्ट देशों की सूची में भारत 84वें स्थान पर
मुंबई हमले में हैडली की भूमिका की जांच तेज, मुंबई पुलिस अमेरिका जायेगी
मेरी उपस्थिति में वंदेमातरम के विरुद्ध कोई फतवा जारी किया गया: चिदंबरम
राज ठाकरे ने स्टेट बैंक से नौकरियों में मराठियों को प्राथमिकता देने को कहा
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सुखोई युद्धक विमान में उड़ान भरी
लिबरहान आयोग की रिपोर्ट लीक होने पर संसद में हंगामा, सदन स्थगित, सरकार रिपोर्ट को इसी सत्र में पेश करेगी
लिबरहान आयोग: राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद ढांचे के विध्वंस में वाजपेयी आडवाणी दोषी, नरसिंह राव का कोई दोष नहीं
साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत: प्रधानमंत्री
हैडली और राना से संबंधो के आरोप में पाकिस्तानी सेना का पूर्व मेज़र गिरफ्तार
हैडली के संबंध में पाकिस्तान ने कोई जानकारी नहीं दी: प्रधानमंत्री |
|
|
|
| |
|
|
| |
| POLL |
|
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
| Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India. |
|
|
|