मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 00:12:01 IST, Wednesday, 2 December 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
विदेशियों की जानकारी सभी संबंधित विभागों को एक साथ और तुरंत देने के लिये नई तकनीक का प्रयोग: चिदंबरम
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, दिसंबर 01, 2009
 
Home-Minister-P-Chidambaram.jpg
तहव्वुर हुसैन राना और डेविड कोलमैन हैडली के मुंबई हमलों के पहले और बाद में बार-बार भारत आने की जानकारी एफबीआई से मिलने के बाद सरकार का ध्यान सुरक्षा में एक और चूक को दुरुस्त करने पर गया है. विदेशियों की जानकारी रखने वाले और उन्हें वीजा देने की प्रक्रिया से जुड़े एक-एक ऑफिस और विभाग को सरकार ने जोड़ना तय किया है - चाहे वो देश में हो या विदेश में.

तहव्वुर हुसैन राना अपनी पत्नी के साथ कई बार भारत आया लेकिन खुफिया एजेंसियों को उसके क्रिया कलापों और इरादों की भनक तक नहीं लगी. जबकि पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों के वीजा आवेदनों की सख्त जांच का निर्देश गृहमंत्रालय काफी पहले ही दे चुका था.

चिदंबरम ने कहा कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिये विदेश मंत्रालय, आव्रजन विभाग, विदेशी पंजीकरण विभाग के देश विदेश स्थित सभी कार्यालयों को ऐसी तकनीक से जोड़ा जायेगा कि वो किसी भी एक के पास मौजूद जानकारी का तुरंत और एक साथ ही इस्तेमाल कर सकें.

उन्होंने कहा, "आपस में जुड़ जाने के बाद ये सभी कार्यालय रियल-टॉइम में सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकेंगे ताकि पूरी जानकारी का इस्तेमाल करके कोई भी निर्णय उसी समय लिया जा सके."

तहव्वुर हुसैन राना को विदेश मंत्रालय के शिकागो स्थित कॉउंसलेट से वीजा जारी किये जाने के बाद इस मसले पर गृहमंत्रालय और विदेश मंत्रालय के मतभेद खुलकर सामने आ गये थे.

शिकागो स्थित भारतीय कॉउंसल जनरल ने कहा था कि वीजा देने में किसी प्रक्रिया का उल्लंघन नहीं हुआ था...लेकिन गृह सचिव जी. के. पिल्लई ने सावधानी बरतते हुये कहा कि आगे से इस तरह के सभी आवेदनों को मंजूरी दिल्ली से ही दी जायेगी.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अफ़गानिस्तान में सैनिक बढ़ाने की घोषणा करने से पहले ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात की
  आईआईएम के लिये पहली आनलाइन CAT परीक्षा में ही कम्प्यूटर क्रैश
  इण्डियन ऑयल के जयपुर डिपो में आग से 9 की मौत
  ओलम्पिक खेलों की दावेदारी का कोई इरादा नहीं: खेल मंत्री
  के. आर. कामथ पंजाब नेशनल बैंक के नये सीएमडी
  के. राधाकृष्णन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के नये मुखिया होंगे
  कैगा परमाणु संयत्र के वॉटर कूलर में किसी ने जान बूझकर रेडियोधर्मी पदार्थ मिलाया: काकोदकर
  डेविड कोलमैन हैडली का पाकिस्तान से सीधा संबंध: गृहमंत्री
  दूसरी तिमाही में पीएनबी को 927 करोड़ का शुद्ध लाभ, 17.4% की वृद्धि
  धर्म और राजनीति को मिलाना देश के लिये बेहद घातक सिद्ध होगा: न्यायाधीश मनमोहन सिंह लिबरहान
  नेशनल डिफेन्स कॉलेज था हैडली के निशाने पर
  न्यायालय ने अजमल आमिर कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सेवाओं को समाप्त किया
  पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन भारत पर 26/11 जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: मनमोहन सिंह
  पाकिस्तानी न्यायालय ने ज़कीउर रहमान लखवी को मुंबई हमले का मॉस्टर मॉइण्ड करार दिया, 7 आतंकियों पर आरोप तय
  पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिकों के वीज़ा आवेदनों की जांच दिल्ली में होगी
  भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता
  भारत 26/11 हमले के संबंध में हैडली के प्रत्यपर्ण की मांग करेगा
  भारत-अमेरिका के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग सहित 6 समझौतों पर हस्ताक्षर
  
  मुंबई हमले के पीड़ितों को सरकारी राहत में देरी के मामले पर लोकसभा में आडवाणी और प्रणब मुखर्जी में वाक युद्ध
  मुंबई हमले के मुकदमे में कसाब के वकील अब्बास काज़मी ने न्यायालय से बिना शर्त माफी मांगी
  मुंबई हमले में हैडली की भूमिका की जांच तेज, मुंबई पुलिस अमेरिका जायेगी
  मुंबई हमलों का एक साल पूरा, संसद ने एकजुट होकर आतंकवाद को परास्त करने का संकल्प लिया
  मुंबई हवाई अड्डे पर किंगफिशर के विमान के फिसलने के मामले में 6 पायलटों को ड्यूटी चार्ट से हटाया गया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.