पाक के परमाणु हथियारों की सुरक्षा के मामले पर भारत चिंतित नहीं: शशि थरूर
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, दिसंबर 06, 2009
विदेश राज्यमंत्री ने कहा है कि उनके पास ऐसा मानने का कोई आधार नहीं है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं हैं. वो पाकिस्तान के इस दावे पर टिप्पणी कर रहे थे कि उसके परमाणु हथियार पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
शशि थरूर ने कहा, "इस समय उनके दावे पर संदेह करने का हमारे पास कोई आधार नहीं है."
लेकिन शशि थरूर ने माना कि भारत की गुप्तचर एजेंसियों के पास पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम की ठोस जानकारी नहीं है. लेकिन उनके मुताबिक दुनिया की और सरकारें जो इस मसले पर पाकिस्तान के संपर्क में इस विषय में कुछ हद तक आश्वस्त हैं.
उन्होंने दलील दी की पाकिस्तान की सेना उग्रवादियों और गुरिल्ला छापामारों को परमाणु हथियार नहीं कब्जाने देगी.
विदेश राज्यमंत्री कुछ भी कहें कुछ ही दिन पहले मण्त्रिमण्डल में उनके वरिष्ठ सहयोगी रक्षामंत्री ए.के. अंटोनी पाकिस्तानी हथियारों के गलत हाथों में पड़ने की आशंका जता चुके हैं.