मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 11:08:04 IST, Saturday, 19 December 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
कसाब ने फिर पलटी मारी, मुंबई हमले में भाग लेने के आरोप से इंकार किया

मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, दिसंबर 18, 2009
 
Ajmal Amir Kasab.jpg
पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों में से एक मात्र जीवित गिरफ्तार आतंकवादी अजमल आमिर कसाब ने न्यायालय से कहा कि उसने सीएसटी स्टेशन पर हमले में हिस्सा नहीं लिया.

कसाब ने विशेष न्यायाधीश एम एल ताहिलियानी से कहा कि वो एक वैध वीजे पर समझौता एक्सप्रेस के जरिये भारत आया था और जब 25 नवंबर को वो जुहू इलाके में घूम रहा था तब पुलिस ने उसे पकड़ कर क्रॉइम ब्रॉन्च के हवाले कर दिया था.

उसने ये भी कहा कि एक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया उसका पहले वाला बयान उससे दबाव में दिलवाया गया था. कसाब ने कहा कि मुंबई पुलिस ने उसकी पिटाई करके उसे ये बयान देने को मजबूर किया था.

कसाब ने मुकदमे को नाटकीय मोड़ देने की कोशिश भी की. उसने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के पांच अधिकारियों ने उससे पूछताछ की थी इनमें से एक डेविड कोलमैन हेडली भी था.

इस पर न्यायाधीश ने उसे ये कहते हुये टोक दिया कि पहले वो अदालत द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दे उसके बाद ही वो जो कुछ कहना चाहे...कह सकता है.

अभियोजन पक्ष के वकील उज्ज्वल निकम कसाब पर आरोप लगाते समय उसे नाटकीय अभिनेता पहले ही कह चुके हैं.

उज्ज्वल निकम ने कहा कि उन्होंने सीएसटी स्टेशन पर मीडिया द्वारा खींची गई उसकी तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग उसके खिलाफ सबूत के तौर पर न्यायालय को सौंपी है और कसाब के खिलाफ उनके पास काफी पुख्ता सबूत है और कसाब के बयान बदलने से मुकदमे में कोई अंतर नहीं पड़ेगा.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  मुंबई हवाई अड्डे पर किंगफिशर के विमान के फिसलने के मामले में 6 पायलटों को ड्यूटी चार्ट से हटाया गया
  रावलपिण्डी में थलसेना मुख्यालय के निकट मस्जिद में आत्मघाती हमला, 40 की मौत
  रूसी नेताओं से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर रोक लगवाने के लिये कहेंगे मनमोहन
  लिबरहान आयोग की रिपोर्ट लीक होने पर संसद में हंगामा, सदन स्थगित, सरकार रिपोर्ट को इसी सत्र में पेश करेगी
  लिबरहान आयोग: राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद ढांचे के विध्वंस में वाजपेयी आडवाणी दोषी, नरसिंह राव का कोई दोष नहीं
  विदेशियों की जानकारी सभी संबंधित विभागों को एक साथ और तुरंत देने के लिये नई तकनीक का प्रयोग: चिदंबरम
  शोपियां में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर
  हैडली और राना से संबंधो के आरोप में पाकिस्तानी सेना का पूर्व मेज़र गिरफ्तार
  हैडली के संबंध में पाकिस्तान ने कोई जानकारी नहीं दी: प्रधानमंत्री
  26/11 मुकदमे में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये गवाही देंगे एनएसजी कमॉण्डो
  26/11 हमला मामले में अभियोजन पक्ष का काम पूरा, शुक्रवार को कसाब का बयान दर्ज किया जायेगा
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.