मुख्य पृष्ठ
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
वाणिज्य और उद्योग
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 13:19:38 IST, Wednesday, 23 December 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
राम प्रधान समिति ने ताज और ओबेराय होटेल पर सुरक्षा चेतावनी की अनदेखी करने का आरोप लगाया
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, दिसंबर 23, 2009
 
Taj-Hotel-Mumbai.jpg
पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई पर हुये आतंकवादी हमले की जांच करने के लिये गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने ताज और ओबेराय होटेल के प्रबंधन को मुंबई पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा चेतावनियों की अनदेखी करने का दोषी पाया है.

सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने राम प्रधान समिति की रिपोर्ट को राज्य विधानसभा में पेश किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों ही होटलों के अधिकारियों ने जोन-1 के पुलिस उपायुक्त द्वारा सुझाये गये सुरक्षा उपायों को लागू नहीं किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दोनों ही होटलों के प्रबंधन की होटल उद्योग को लेकर अपनी ही सोच थी जिसकी वजह से ऐसा नहीं किया गया.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 सितंबर 2008 को आईबी से इस बात की सूचना मिल गई थी कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा मुंबई में कुछ जगहों को निशाना बना सकता है जिनमें ताज होटेल भी शामिल है. इसके बाद 29 सितंबर को पुलिस ने ताज होटल के सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी.

रिपोर्ट मे कहा गया है कि मुंबई पुलिस के जोन-1 के डिप्टी कमिश्नर ने ताज होटेल के सुरक्षा महाप्रबंधक करम बीर कांग के साथ हुई इस बैठक की अध्यक्षता की थी.

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इसके बाद जोन-1 डिप्टी कमिश्नर ने 30 सितंबर को एक बार फिर ताज होटल का दौरा किया और सुरक्षा कर्मियों को व्यक्तिगत तौर पर हिदायत दी.

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ताज और दूसरे होटलों ने उनके ऊपर खतरे को देखते हुये भी पुलिस द्वारा दी जा रही सुरक्षा को बढ़ाने की कोई मांग नहीं की.
 
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  'संघर्ष-विराम' होने की हालत मे माओवादी बातचीत को तैयार
  अपह्रत पुलिस अधिकारी को मीडिया के समक्ष पेश करेंगे: किशनजी
  अभी भी भारत में आतंकी धकेल रहा है पाकिस्तान: अंटोनी
  अरविंद राजखोवा और राजू बरुआ पर मुकदमा चलेगा: गृह सचिव
  अरविंद राजखोवा का समर्पण नहीं करने का दावा, न्यायालय ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
  एफबीआई के पास राना-हैडली के मुंबई हमले से जुड़े होने के सबूत
  कसाब ने फिर पलटी मारी, मुंबई हमले में भाग लेने के आरोप से इंकार किया
  डेविड कोलमैन हैडली का पाकिस्तान से सीधा संबंध: गृहमंत्री
  नेशनल डिफेन्स कॉलेज था हैडली के निशाने पर
  न्यायालय ने अजमल आमिर कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सेवाओं को समाप्त किया
  पाकिस्तान आतंकवाद से 'तौबा' करे तो बातचीत संभव: मनमोहन सिंह
  पाकिस्तान में हो रहे आतंकवादी हमलों की वजह से भारतीय तीर्थयात्री वहां जाने से बचें: सरकार
  पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन भारत पर 26/11 जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: मनमोहन सिंह
  पाकिस्तानी न्यायालय ने ज़कीउर रहमान लखवी को मुंबई हमले का मॉस्टर मॉइण्ड करार दिया, 7 आतंकियों पर आरोप तय
  पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिकों के वीज़ा आवेदनों की जांच दिल्ली में होगी
  हैडली और राना से संबंधो के आरोप में पाकिस्तानी सेना का पूर्व मेज़र गिरफ्तार
  हैडली के संबंध में पाकिस्तान ने कोई जानकारी नहीं दी: प्रधानमंत्री
  26/11 मुकदमे में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये गवाही देंगे एनएसजी कमॉण्डो
  26/11 हमला मामले में अभियोजन पक्ष का काम पूरा, शुक्रवार को कसाब का बयान दर्ज किया जायेगा
कमेंट्स

नोट: यदि आप हमारी वेबसाइट पर टिप्पणी कर रहे हैं या पहले की गई टिप्पणियों का उत्तर दे रहे हैं तो इसका अभिप्राय है कि आप www.hindi.merisarkar.com के प्रयोग की शर्तों और नियमों के लिये अपनी सहमति दे रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिये आप नियम और प्रयोग की शर्तें पढ़ सकते हैं.

गलत ईमेल पते और क्षद्म नाम के प्रयोग की अनुमति नहीं हैं. हां, आप बिना पारिवारिक नाम के केवल संक्षिप्त नाम का प्रयोग कर सकते हैं. आपकी ईमेल आईडी वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं की जायेगी. आप हिंदी में टॉइप करने के लिये साथ बनें चेक बॉक्स पर क्लिक करके Roman में हिंदी लिखें तो वो देवनागरी में परिवर्तित हो जायेगी.

आपका नाम : *
ईमेल एड्रेस : *
Type in  
कमेन्ट : *
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या केंद्र सरकार या कोई भी राज्य सरकार माओवादियों से निपटने में सक्षम दिखती है?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.