एवियेशन
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:08:11 IST, Wednesday, 30 December 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
संदिग्ध नाइजीरियाई ने कहा उसके जैसे कई हमलावर अमेरिका पर हमले करने की फिराक में
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, दिसंबर 30, 2009
 
Umar-Farouk-Abdulmutallab.jpg
क्रिसमस के दिन एक अमेरिकी विमान को उड़ा देने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार इस चरमपंथी ने कहा है कि वो अकेला नहीं है और उसके कई और साथी अमेरिकी निशानों पर हमला करने के लिये यमन से चल चुके हैं.

अमेरिका एक टेलीविजन स्टेशन ने अपनी ख़बर में एफबीआई के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि उमर फारुक अब्दुलमुतल्लब ने पूछताछ में इस बात की जानकारी दी है.

उमर फारुक अब्दुलमुतल्लब ने कहा कि उसे यमन में एक महीने का प्रशिक्षण दिया गया था. अब्दुलमुतल्लब के अंत: वस्त्रों में बहुत ही चतुराई से करीब 80 ग्राम उच्च क्षमता का विस्फोटक इस तरह से छुपाया गया था कि वो हवाई अड्डे पर की जाने वाली नियमित जांच में पकड़ा नहीं गया और अमेरिका जाने वाली उड़ान में बैठने में सफल हो गया.

Nigerian-Suspect-Umar-Farouk-Abdulmutallab.jpg
उसके इस तरह से सुरक्षा घेरे को चकमा देकर निकल जाने से अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ गई. क्योंकि अब्दुलमुतल्लब का नाम अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा एकत्रित की गई सूचना में संभावित आतंकवादी के रूप में दर्ज है.

हालांकि उसका नाम उन लोगों की सूची में दर्ज नहीं किया गया था जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका आ रही उड़ानों में सवार होने की अनुमति नहीं है.

अधिकारियों ने कहा कि इसी का फायदा उठाकर वो विमान पर सवार होने में सफल हो गया. लेकिन उसका विस्फोटक को इस तरह छुपाकर निकल जाना हवाई अड्डों पर जांच के तरीकों पर सवाल उठाता है.

इस घटना के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने दुनिया भर की विमान कंपनियों से अपील की है कि वो अमेरिका आने वाली उड़ानों में यात्रियों की जांच को लेकर और सतर्कता बरतें.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अफ़गानिस्तान में सैनिक बढ़ाने की घोषणा करने से पहले ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात की
  अभी भी भारत में आतंकी धकेल रहा है पाकिस्तान: अंटोनी
  आईआईएम के लिये पहली आनलाइन CAT परीक्षा में ही कम्प्यूटर क्रैश
  आईबी ने महत्वपूर्ण शहरों पर आतंकी हमले की नयी चेतावनी जारी की
  एफबीआई के पास राना-हैडली के मुंबई हमले से जुड़े होने के सबूत
  कसाब ने फिर पलटी मारी, मुंबई हमले में भाग लेने के आरोप से इंकार किया
  केवल कांग्रेस जैसी पार्टी ही आतंकवाद और नक्सलवाद से लड़ सकती है: मनमोहन सिंह
  कैगा परमाणु संयत्र के वॉटर कूलर में किसी ने जान बूझकर रेडियोधर्मी पदार्थ मिलाया: काकोदकर
  जापान के प्रधानमंत्री यूकियो हातोयामा का पहला भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे
  
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.