मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 23:38:23 IST, Thursday, 31 December 2009 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
2010 के स्वागत में दुनिया भर में जश्न, सुरक्षा में चौकसी
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, दिसंबर 31, 2009
 
Sydney-New-Year.jpg
हमेशा की तरह इस बार भी सिडनी दुनिया का पहला महत्वपूर्ण शहर बन गया जहां नव वर्ष का धूमधाम से स्वागत किया गया. इस अवसर पर 15 लाख से ज्यादा लोग विश्व प्रसिद्ध सिडनी हार्बर पर की जाने वाली उत्कृष्ट आतिशबाजी की देखने के लिये एकत्रित हुये.

दुनिया भर में भी नये साल के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं. स्थानीय समय के अनुसार हर बड़े शहर में पार्टियों की तैयारियां चल रही हैं.

भारत में नये साल का उत्साह केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रह गया है. छोटे शहरों और कस्बों के अलावा इस बार ढेर सारे गांवों में भी नये साल के स्वागत में समारोह आयोजित किये जा रहे हैं.

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये हैं. इसके अलावा भीड़भाड़ भरे इलाकों में आतंकी हमले की संभावना को देखते हुये पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है.

नये साल के अवसर पर छेड़छाड़ और महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाओं को रोकने के लिये बड़ी संख्या में होटलों के निकट महिला पुलिस और सादे कपड़ों में पुलिसवालों को तैनात किया गया है.

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने मीडिया से कहा कि दिल्ली में बाहर से आने वाले सभी वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है ताकि अवांछित तत्वों को शहर में घुसने से रोका जा सके.

दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नै और कोलकाता के बड़े होटलों में नये साल के लिये खास पार्टियों का आयोजन किया गया है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अफ़गानिस्तान में सैनिक बढ़ाने की घोषणा करने से पहले ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात की
  अरविंद राजखोवा और राजू बरुआ पर मुकदमा चलेगा: गृह सचिव
  अरविंद राजखोवा का समर्पण नहीं करने का दावा, न्यायालय ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
  आईआईएम के लिये पहली आनलाइन CAT परीक्षा में ही कम्प्यूटर क्रैश
  आईबी ने महत्वपूर्ण शहरों पर आतंकी हमले की नयी चेतावनी जारी की
  आसियान के साथ भारत के संबंध पूर्वी देशों के साथ संबंध बढ़ाने की हमारी नीति का हिस्सा: प्रधानमंत्री
  आसियान शिखर बैठक में भाग लेने के लिये प्रधानमंत्री थाइलैण्ड पहुंचे, जियाबाओ से मुलाकात कल
  उत्तर भारत में शीतलहर
  के. आर. कामथ पंजाब नेशनल बैंक के नये सीएमडी
  के. राधाकृष्णन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के नये मुखिया होंगे
  जापान के प्रधानमंत्री यूकियो हातोयामा का पहला भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे
  तेलंगाना इलाके के 13 मंत्रियों ने इस्तीफे सोनिया को सौंपे
  तेलंगाना का विरोध तेज, 20 मंत्रियों ने सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की
  धर्म और राजनीति को मिलाना देश के लिये बेहद घातक सिद्ध होगा: न्यायाधीश मनमोहन सिंह लिबरहान
  नक्सली बेवजह हिंसा कर रहे हैं: गृह मंत्रालय
  निर्वाचित जन-प्रतिनिधि सूचना का अधिकार कानून के दायरे से बाहर: सूचना आयोग
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.