मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 20:24:49 IST, Saturday, 2 January 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
यूपी में घना कोहरा तीन रेल दुर्घटनाओं का कारण बना, 10 की मौत 34 घायल
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 02, 2010
 
train-accident.jpg
घने कोहरे की वजह से यूपी में पांच यात्री रेलगाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं जिसमें 10 यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 34 लोग घायल हो गये.

शनिवार सुबह करीब नौ बजे भिवानी-गोरखपुर एक्सप्रेस ने कानपुर के निकट पनकी स्टेशन पर खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस में पीछे से टक्कर मार दी. इलाहाबाद क्षेत्र के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र जोशी ने मीडिया को बताया कि इस दुर्घटना में 7 पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत हो गई है.

घायलों में 15 की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को कानपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

ये दोनों ही रेलगाड़ियां दिल्ली से आ रही थीं और एक ही पटरी पर थीं. रेल अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार घने कोहरे के कारण दुर्घटना हुई हो सकती है.

इसके अलावा इटावा के निकट सराय भोपत स्टेशन के करीब लिच्छवी एक्सप्रेस ने वहां पर खड़ी मगध एक्सप्रेस में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में लिच्छवी के चालक सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

इसके अलावा एक अन्य घटना में इलाहाबाद के निकट सरयू एक्सप्रेस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिससे 2 लोग घायल हो गये हैं. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

अधिकारियों ने इन घटनाओं की जांच के आदेश दे दिये हैं. इन दुर्घटनाओं की वजह से दिल्ली-हावड़ा लाइन पर यातायात प्रभावित हुआ है और 50 से ज्यादा गाड़ियां देरी से चल रही हैं.

रेलमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को आदेश दिये हैं कि वो राहत कार्य में तेजी लायें. उन्होंने मृतको के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है. इसके अलावा गंभीर रुप से घायलों को रेलवे इलाज के लिये एक-एक लाख रुपये देगी.

दिल्ली के हेल्पलाइन नंबर है 011-23341074, इलाहाबाद के लिये मिलायें 0532-2408149 और कानपुर के लिये मिलायें 0512-2323015.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  आईआईएम के लिये पहली आनलाइन CAT परीक्षा में ही कम्प्यूटर क्रैश
  इण्डियन ऑयल के जयपुर डिपो में आग से 9 की मौत
  इस साल आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत रहने की उम्मीद: प्रणब मुखर्जी
  एनटीपीसी और भूटान में जल विद्युत परियोजना की संभावना तलाश करने के लिये समझौता
  एपेक बैठक में आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज को शीघ्र समाप्त करने का प्रस्ताव ख़ारिज
  कसाब ने फिर पलटी मारी, मुंबई हमले में भाग लेने के आरोप से इंकार किया
  कैगा परमाणु संयत्र के वॉटर कूलर में किसी ने जान बूझकर रेडियोधर्मी पदार्थ मिलाया: काकोदकर
  जम्मू-कश्मीर में 1 नवंबर से प्रिपेड मोबॉइल कनेक्शनों पर रोक
  झारखण्ड बंद के पहले दिन हिंसा में 2 की मौत कई घायल, माओवादियों ने रेल स्टेशनों और पटरियों को निशाना बनाया
  मथुरा के निकट दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 22 की मौत, कई घायल
  माओवादियों ने भुवनेश्वर से दिल्ली आ रही राजधानी ट्रेन को छोड़ा, सभी यात्री सुरक्षित
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.