विज्ञान जगत
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 14:38:37 IST, Tuesday, 5 January 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड, शीतल लहर से 125 लोगों की मृत्यु

मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 05, 2010
 
Fog-Rail.jpg
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हिमपात आज दूसरे दिन भी जारी रहा. जिसका सीधा असर उत्तर भारत में ठण्ड पर दिखाई पड़ रहा है. सम्पूर्ण उत्तरी भारत में कड़ाके की ठण्ड के साथ तेज सर्द हवायें चल रही हैं जिसकी वजह से अब तक 125 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है.

सरकार ने कहा कि पिछले 24 घण्टों में अकेले उत्तर प्रदेश में 40 से ज्यादा मौतें हुई हैं. बिहार में 8 और हरियाणा में दो लोगों की जान इस ठण्डक ने ले ली है.

उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है.

पंजाब के लुधियाना में सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हालांकि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है. लेकिन फिर भी सुबह के कोहरे और धुंध की वजह से दृश्यता एक हजार मीटर तक गिर गयी थी. लेकिन दिल्ली हवाई अड्डे से संचालित होने वाली उड़ानों पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया.

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फ का गिरना जारी है और तेज हवायें चल रही हैं. लेकिन ये मौसम पर्यटन को बढ़ावा देने वाला भी साबित हो रहा है.

राजधानी शिमला से 16 किलोमीटर दूर कुफरी में हजारों पर्यटक इस मौसम की पहली बर्फबारी का आनंद लेने के लिये वहां पहुंच रहे हैं.

हालांकि पड़ोसी उत्तराखण्ड में बारिश और बर्फबारी की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है.

राजस्थान में पिलानी और धौलपुर में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया जबकि शेष राजस्थान में औसत तापमान दस डिग्री के आस पास बना हुआ है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  तेलंगाना बंद से जनजीवन प्रभावित, हिंसा की खबर नहीं
  दिल्ली पुलिस ने फरार पाकिस्तानी आतंकवादियों पर 50-50 हज़ार का इनाम घोषित किया
  दूसरी तिमाही में पीएनबी को 927 करोड़ का शुद्ध लाभ, 17.4% की वृद्धि
  भारत-पाकिस्तान सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिये 1200 करोड़ रुपये
  यूनाइटेड बैक ऑफ इण्डिया 8 प्रतिशत पर होम लोन देगा
  यूपी में घना कोहरा तीन रेल दुर्घटनाओं का कारण बना, 10 की मौत 34 घायल
  विदेशियों की जानकारी सभी संबंधित विभागों को एक साथ और तुरंत देने के लिये नई तकनीक का प्रयोग: चिदंबरम
  सरकार दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लेगी: चिदंबरम
  सेक्स स्कैण्डल में नाम उछलने के बाद एन डी तिवारी ने इस्तीफा दिया
  स्वॉइन फ्लू से भारत में अबतक 989 लोगों की मृत्यु
  2010 के स्वागत में दुनिया भर में जश्न, सुरक्षा में चौकसी
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.