मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 20:10:26 IST, Thursday, 14 January 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
मकर संक्रान्ति पर महाकुम्भ के पहले स्नान में लाखों ने गंगा में डुबकी लगाई

मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 14, 2010
 
Kumbh_Mela.jpg
कड़कड़ाती ठण्ड के बावजूद कुंभ मेले के पहले स्नान के अवसर पर दसियों लाख श्रद्धालुओं ने देश भर में पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान किया. प्रशासन का अनुमान है कि अकेले हरिद्वार में ही करीब दस लाख लोगों ने महाकुम्भ के पहले स्नान के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई.

प्रयाग में तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना और गुप्त सरस्वती के संगम में आज सुबह जैसे सूर्य के दर्शन हुये लाखों संत और नागा साधु गंगा में डुबकी लगाने के लिये उत्साह के साथ दौड़ पड़े. नागा साधुओं को नियंत्रित करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

इस बार कुंभ मेला तीन महीने तक चलेगा और 28 अप्रैल को अंतिम स्नान के साथ खत्म होगा. इस बार मेले में 11 स्नान पड़ रहे हैं.

इलाहाबाद में संगम के तटपर लगने वाला कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है जिसमें करोड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं. लाखों श्रद्धालु पूरे महीने भर शिविरों में गंगा के किनारे रुक कर कल्पवास करेंगे.

भगदड़ और आतंकी हमले के खतरे को देखते हुये इस बार प्रशासन की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  लिबरहान आयोग की रिपोर्ट लीक होने पर संसद में हंगामा, सदन स्थगित, सरकार रिपोर्ट को इसी सत्र में पेश करेगी
  लिबरहान आयोग: राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद ढांचे के विध्वंस में वाजपेयी आडवाणी दोषी, नरसिंह राव का कोई दोष नहीं
  लोकसभा में लिबरहान रिपोर्ट पर बहस एक दिसंबर को
  
  संदिग्ध नाइजीरियाई ने कहा उसके जैसे कई हमलावर अमेरिका पर हमले करने की फिराक में
  सीबीआई ने सज्जन कुमार के खिलाफ 2 मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया
  स्विस बैंकों में जमा काले धन को सफेद बनाने की अनुमति नहीं दी जायेगी: वित्तमंत्री
  हीरों की तस्करी के आरोप में चीन में 21 भारतीय गिरफ्तार
  2010 के स्वागत में दुनिया भर में जश्न, सुरक्षा में चौकसी
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.