विज्ञान जगत
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 17:54:22 IST, Sunday, 17 January 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
उत्तर भारत में ठण्ड का कहर, 400 से ज्यादा लोगों की मृत्यु

मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 17, 2010
 
Delhi-Cold-Waves-Fog.jpg
दिल्ली में कोहरे से जनजीवन पर असर
सरकारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में शनिवार को ठण्ड की वजह से 29 लोगों की मौत हुई. इसी के साथ इन सर्दियों में ठण्ड से मरने वालों की संख्या 408 हो गई है जिसमें से 379 लोगों की जान अकेले उत्तर प्रदेश में गई है. सम्पूर्ण उत्तरी भारत में जोरदार ठण्डक पड़ रही है.

शनिवार रात पंजाब, हरियाणा, जम्मू और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई और इन जगहों पर तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेण्टीग्रेड नीचे तक चला गया.

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में धुंध और कोहरा छाया रहा. इसकी वजह से वायुसेवाओं और रेलों का आवागमन प्रभावित हुआ. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोहरे की वजह से लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा.

Fog-Rail.jpg
रेल और वायु सेवाओं पर दिखा असर
घने कोहरे की वजह से शनिवार को उत्तर प्रदेश में टूण्डला के निकट कालिन्दी एक्सप्रेस ने कानपुर जा रही श्रमशक्ति एक्सप्रेस में पीछे से टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गयी और एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गये.

अमृतसर में रात्रि में तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है. लुधियान में तापमान 2.2 डिग्री और पटियाला में 3.7 डिग्री तक गिर गया. ये भी सामान्य से तीन डिग्री कम है.

चण्डीगढ़ में तापमान गिरकर 4.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

समूचे हरियाणा में शीतलहर का असर देखा जा रहा है. करनाल में तापमान 2.8 डिग्री और नरनौल में 2.3 डिग्री तक गिर गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है. शनिवार रात को रोहतक और अम्बाला में तापमान गिरकर 4 डिग्री के करीब पहुंच गया.

जम्मू में भी रात के तापमान में गिरावट देखी गई लेकिन कश्मीर घाटी में धूप निकलने की वजह से लोगों को ठण्ड से थोड़ी राहत जरूर मिली है.

जेट एयरवेज ने कोहरे की वजह 18 जनवरी तक चण्डीगढ़ से आने जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  ज्योति बसु का निधन
  
  तमिलाडु में भारी बारिश से अब तक 77 की मौत
  मकर संक्रान्ति पर महाकुम्भ के पहले स्नान में लाखों ने गंगा में डुबकी लगाई
  मथुरा के निकट दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 22 की मौत, कई घायल
  मेलबोर्न गुरुद्वारे में आग का मामला भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ उठाया
  मौसम की मार: घने कोहरे की वजह से ग्रिड खराब, उत्तर भारत में बिजली नदारद
  यूनाइटेड बैक ऑफ इण्डिया 8 प्रतिशत पर होम लोन उपलब्ध करायेगा
  यूपी में घना कोहरा तीन रेल दुर्घटनाओं का कारण बना, 10 की मौत 34 घायल
  स्वॉइन फ्लू से भारत में अबतक 989 लोगों की मृत्यु
  हीरों की तस्करी के आरोप में चीन में 21 भारतीय गिरफ्तार
  2010 के स्वागत में दुनिया भर में जश्न, सुरक्षा में चौकसी
  8 राज्यों में नये राज्यपाल: एम के नारायणन पं. बंगाल और शिवराज पाटिल पंजाब के नये राज्यपाल
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.