मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 21:12:32 IST, Monday, 18 January 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
सोमवार को स्वॉइन फ्लू से 8 की मौत, अब तक 1100 से ज्यादा मरीजों की मौत
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 18, 2010
 
Swine Flu Virus.jpg
स्वाइन फ्लू वायरस (सीडीसी फोटो)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज सोमवार को देश में स्वॉइन फ्लू के आठ मरीज की मौत होने की पुष्टि हो गई है. सोमवार को गुजरात में स्वाइन फ्लू के 7 मरीजों की मौत की जानकारी मिली है और एक मामला केरल से है.

इसके अलावा राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों से इस बीमारी से पहले हो चुकी 8 मौतों की जानकारी मिली है. बाद में हुई जांच में इन सभी के एच1एन1 विषाणु से ग्रस्त होने की पुष्टि हो गई है. इन आठ में से 6 गुजरात और दो राजस्थान से थे.

इस तरह से सोमवार तक भारत में स्वाइन फ्लू से 1135 मरीजों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है. ये संख्या उन मरीजों की है जिनकी मृत्यु के कारण की जांच प्रयोगशालाओं में की गई है या फिर जिनकी मृत्यु से पहले ही उनके स्वॉइन फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हो चुकी थी.

Swine Flu Virus CDC.jpg
एच1एन1 विषाणु का चित्र सूक्ष्मदर्शी यंत्र से
स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में ये बीमारी 300 लोगों की जान ले चुकी है. इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित राज्य गुजरात है जहां 189 मरीज इस बीमारी की भेंट चढ़ चुके हैं.

राजस्थान तीसरा सबसे प्रभावित राज्य है जहां 172 मरीजों की मौत इस बीमारी से होने की पुष्टि हो चुकी है.

एच1एन1 विषाणु कर्नाटक में 137 और राजधानी दिल्ली में 89 और दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में 52 लोगों की जान ले चुका है. केरल में 35, पंजाब में 37 और हरियाणा में 33 लोगों को ये बीमारी लील चुकी है.

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 17-17 लोगों की जान एच1एन1 वायरस के संक्रमण की वजह से जा चुकी है.

शुरुआती दौर में स्वाइन फ्लू ने चेन्नै और तमिलनाडु में बहुत तेजी से पैर पसारे थे लेकिन बाद में वहां पर इस पर नियंत्रण पा लिया गया. और अब तक केवल 7 लोगों की जान तमिलनाडु में इस बीमारी की वजह से जा चुकी है.
CDC Swine Flu diagnostic test kit.jpg
स्वाइन फ्लू परीक्षण किट

अभी तक सरकारी और कुछ चुनिंदा प्रयोगशालाओं में एक लाख उन्नीस हज़ार आठ सौ चौदह लोगों के नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है और इसमें से 23.57 प्रतिशत यानी 28,251 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई.

जिन लोगों का परीक्षण किया गया है उनमें से हर चार में लगभग एक इस बीमारी से ग्रस्त पाया गया और ज्यादातर मामले देश में ही संक्रमण फैलने के हैं.

सोमवार को भी भारत में स्वॉइन फ्लू के 56 नये मामलों की पुष्टि हुई है और इन सभी को देश में ही संक्रमण हुआ है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अदालत ने सीबीआई को आरुषि के माता-पिता का नारको टेस्ट करने की अनुमति दी
  आईआईएम के लिये पहली आनलाइन CAT परीक्षा में ही कम्प्यूटर क्रैश
  उत्तर भारत में ठण्ड का कहर, 400 से ज्यादा लोगों की मृत्यु
  के. राधाकृष्णन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के नये मुखिया होंगे
  कैगा परमाणु संयत्र के वॉटर कूलर में किसी ने जान बूझकर रेडियोधर्मी पदार्थ मिलाया: काकोदकर
  तमिलाडु में भारी बारिश से अब तक 77 की मौत
  पाक के परमाणु हथियारों की सुरक्षा के मामले पर भारत चिंतित नहीं: शशि थरूर
  यूपी में घना कोहरा तीन रेल दुर्घटनाओं का कारण बना, 10 की मौत 34 घायल
  स्वाइन फ्लू से अबतक 523 रोगियों की मौत
  स्वॉइन फ्लू से अबतक देश में 475 रोगियों की मृत्यु
  स्वॉइन फ्लू से भारत में अबतक 989 लोगों की मृत्यु
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.