अल-कायदा भारत और पाकिस्तान को लड़ाने की फिराक में: राबर्ट गेट्स
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 20, 2010
प्रधानमंत्री राबर्ट गेट्स के साथ
भारत दौरे पर आये अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा है कि अल-कायदा, तालिबान और लश्कर-ए-तैयबा मिलकर इस समूचे क्षेत्र को अस्थिर बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हालात बहुत जटिल हैं और इस बार भारत पर 2008 के मुबंई हमले जैसा कोई हमला होता है तो भारत के लिये संयम बनाये रखना आसान नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि ये संगठन न केवल पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के लिये खतरा हैं बल्कि ये भारत को भी निशाना बना रहे हैं.
रक्षामंत्री एके अन्टोनी से मुलाकात के बाद राबर्ट गेट्स ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इन तीनों आतंकी संगठनों द्वारा चलाये जा रहे जिहादी आतंकवाद से निपटने के अमेरिका और भारत में सहयोग बढ़ाये जाने की जरूरत है.
राबर्ट गेट्स और रक्षामंत्री एके अन्टोनी
उन्होंने कहा कि अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान का सीमा क्षेत्र इन संगठनों के लिये सुरक्षित स्वर्ग बनता जा रहा है.
राबर्ट गेट्स ने कहा, "अल-कायदा और तालिबान अफ़गानिस्तान में अपनी गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लक्ष्य बनाकर काम कर रहा है. और अब ये मिलकर भारत पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं."