मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 00:14:52 IST, Saturday, 23 January 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
विमान अपहरण के खतरे के बाद भारत में अत्यधिक सतर्कता, लश्कर भी पैराग्लाइडर से हमला करने की फिराक में
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 22, 2010
 
CISF-Airport-Security.jpg
हवाई अड्डों पर सतर्कता बढ़ी
भारत सरकार को विदेशी गुप्तचर एजेंसियों ने आगाह किया है कि लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा के आतंकवादी दक्षिण एशिया में एक विमान के अपहरण की योजना पर काम कर रहे हैं जिसे किसी भी दिन अंजाम दिया जा सकता है.

इसके बाद भारत सरकार ने एयर इण्डिया और इण्डियन एयरलाइन्स सहित सभी विमान कंपनियों को 31 जनवरी तक यात्रियों की तलाशी में अत्यधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

सरकार ने भारत सहित आठ देशों - अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका से भारत आने जाने वाली उड़ानों में सुरक्षा बढ़ा दी है इसके अलावा इन उड़ानों में स्कॉइ मार्शलों को भी तैनात किया जा रहा है.

भारत ने अन्य देशों में स्थित भारतीय दूतावासों को भी निर्देश दिया है कि वो संबंधित विमान कंपनियों से सतर्कता बढ़ाने को कहें. इस सूचना के बाद हवाई अड्डों के आस-पास सुरक्षा और बढ़ा दी गई है.

Paragliding.jpg
पैराग्लाइडरों से आत्मघाती हमले का खतरा
लश्कर कर सकता है पैराग्लॉइडर से आत्मघाती हमला

आज शुक्रवार को ही गुप्तचर संस्थाओं ने सूचना दी है कि पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों ने यूरोप से 50 पैरा ग्लॉइडिंग उपकरण खरीदे हैं जिनका उपयोग भारत में आत्मघाती हमले करने में किया जा सकता है.

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों से कुछ ही दिन पहले मिली इस सूचना के बाद अधिकारियों ने राजधानी दिल्ली में महत्वपूर्ण भवनों के आस-पास हवाई हमले के खिलाफ सुरक्षा बढ़ा दी है और दिल्ली में ऐसे किसी हमले से निपटने के लिये सुरक्षा एजेंसियों ने एक अभ्यास भी किया.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा को मजबूत बनाया जायेगा: चिदंबरम
  मुंबई हमलों का एक साल पूरा, संसद ने एकजुट होकर आतंकवाद को परास्त करने का संकल्प लिया
  मुंबई हवाई अड्डे पर किंगफिशर के विमान के फिसलने के मामले में 6 पायलटों को ड्यूटी चार्ट से हटाया गया
  राम प्रधान समिति ने ताज और ओबेराय होटेल पर सुरक्षा चेतावनी की अनदेखी करने का आरोप लगाया
  राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सुखोई युद्धक विमान में उड़ान भरी
  विदेशमंत्री ने शाह महमूद कुरैशी को फोन करके घुसपैठ रोकने को कहा
  संदिग्ध नाइजीरियाई ने कहा उसके जैसे कई हमलावर अमेरिका पर हमले करने की फिराक में
  सरकार दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लेगी: चिदंबरम
  सोमवार को स्वॉइन फ्लू से 8 की मौत, अब तक 1100 से ज्यादा मरीजों की मौत
  हैडली और राना से संबंधो के आरोप में पाकिस्तानी सेना का पूर्व मेज़र गिरफ्तार
  हैडली के संबंध में पाकिस्तान ने कोई जानकारी नहीं दी: प्रधानमंत्री
  26/11 मुकदमे में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये गवाही देंगे एनएसजी कमॉण्डो
  26/11 हमला मामले में अभियोजन पक्ष का काम पूरा, शुक्रवार को कसाब का बयान दर्ज किया जायेगा
  8 राज्यों में नये राज्यपाल: एम के नारायणन पं. बंगाल और शिवराज पाटिल पंजाब के नये राज्यपाल
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.