अंतहीन सर्वश्रेष्ठ फिल्म, उपेंद्र लिमये और प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 23, 2010
फैशन के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
शनिवार को 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई. अनिरुद्ध रायचौधरी द्वारा निर्देशित बंगाली फिल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है.
तमिल निर्देशक बाला को उनकी फिल्म 'नान कडावुल' के निर्देशन के लिये सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान दिया गया है.
मधुर भण्डारकर की फिल्म 'फैशन' में मॉडल बनने की तमन्ना रखने वाली लड़की की भूमिका अदा करने के लिये प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिये चुना गया है.
कंगना रनौत को इसी फिल्म में असफल माडल की भूमिका निभाने के लिये सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का सम्मान दिया गया है.
मराठी फिल्म जोगवा को सामाजिक फिल्मों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है. और इसी में अभिनय के लिये उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान दिया गया है.