अल-कायदा अमेरिकन दिखने वाली महिला आत्मघाती हमलावरों को प्रशिक्षित कर रहा है: रिपोर्ट
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 24, 2010
पाकिस्तान में महिला आत्मघाती हमलावर (फाइल)
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ये महिलायें देखने में अरब नहीं लगती हैं और पश्चिमी देशों में आसानी से घुल-मिल सकती हैं. अधिकारियों के अनुसार इन्हें यमन स्थित अल-कायदा की शाखा द्वारा पश्चिमी देशों पर आत्मघाती हमले करने के लिये तैयार किया गया है.
इन आत्मघाती हमलावर महिलाओं का लक्ष्य पश्चिमी देशों की विमान सेवाओं को निशाना बनाना है.
ब्रिटेन द्वारा आतंकी हमले से खतरे का स्तर बढ़ाकर 'अत्यधिक खतरे' के स्तर पर ले जाने के बाद कुछ ही घण्टों बाद इन हमलावरों के अस्तित्व की जानकारी सामने आयी है. 'सनडे टेलीग्राफ' ने लिखा है कि अल-कायदा पश्चिमी देशों के खिलाफ कई हमले करने की योजना बना रहा है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन संभावित हमलावरों के पास पश्चिमी देशों के पासपोर्ट हो सकते हैं.
अख़बार ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा ये हमलावर खेल मैदानों, बंदरगाहों और बिजलीघरों को निशाना बना सकते हैं.