मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 15:24:41 IST, Tuesday, 26 January 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
61वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड और रंगारंग कार्यक्रम
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 26, 2010
 
Republic-Day-Parade-02.jpg
राजपथ पर भारतीय सेना की टुकड़ी (फाइल)
देश भर में इस अवसर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये. नई दिल्ली में तीनों सेनाओं ने राजपथ पर सैन्य शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया. परेड के अंत में राज्यों ने रंग-बिरंगी झांकियां निकालकर भारत की सांस्कृतिक विविधता से लोगों को परिचित कराया.

रायसीना हिल से परेड का आरंभ हुआ हालांकि आज मंगलवार सुबह राजपथ पर घना कोहरा था जिसकी वजह से हेलीकॉप्टरों द्वारा परेड पर फूल बरसाये जाने की परंपरा को पूरा नहीं किया जा सके.

इससे पहले राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल और इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली-म्यूंगबाक को 21 तोपों की सलामी दी गई. इसके अलावा प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, रक्षामंत्री, एके अन्टोनी, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे.

इस वर्ष परेड का नेतृत्व दिल्ली में थलसेना के जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग मेजर जनरल केजेएस ओबराय ने किया. परेड में सबसे आगे परमवीर चक्र विजेता थे इसके बाद अशोक चक्र विजेता और इनके तुरंत बाद 61वीं घुड़सवार दस्ते के जवान परेड में शामिल थे.

सेना ने इस बार परेड में अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र के अलावा, मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, स्मर्च बहुनली राकेट सिस्टम, अस्थायी पुल बनाने वाले उपकरणों के साथ अत्याधुनिक राडारों का भी प्रदर्शन किया.

सैन्य दस्ते राजपथ पर घने कोहरे में भी कदम से कदम मिलाकर शान से चल रहे थे. इस परेड में राजपूत, सिक्ख. जाट, गोरखा और डोगरा रेजीमेंटों के साथ नौसेना और वायुसेना के दस्तों ने भी हिस्सा लिया.

Republic-Day-Parade-01.jpg
राजपथ पर अर्ध सैनिक बल (फाइल)
इसके बाद अर्ध सैनिक बलों, दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के दस्ते राजपथ से परेड करते हुये गुजरे.

इसके बाद शुरू हुई सांस्कृतिक झांकियों का सिलसिला जिसमें राज्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्रीय संस्कृतियों और विविधता से परेड में उपस्थित लोगों को परिचित कराया.

परेड से पहले प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और तीनों सेनाध्यक्षों ने इण्डिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्प चढ़ाये.


परेड पर आतंकी खतरे का साया

हालांकि इस विशिष्ट आयोजन पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुये सुरक्षा के जोरदार प्रबंध किये गये थे. सुरक्षा एजेंसियों ने 15 हजार से ज्यादा जवानों को सुरक्षा के लिये तैनात किया था.

लश्कर द्वारा आत्मघाती हमले करने के लिये पैरा-ग्लाइडर के प्रयोग की आशंका को देखते हुये संवेदनशील स्थानों पर विमानभेदी तोपों को तैनात किया गया था.

सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि लश्कर ने यूरोप से 50 पैरा-ग्लाइडिंग उपकरण खरीदे हैं जिनका उपयोग भारत पर आतंकी हमले करने में किया जा सकता है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  भारतीय और अफ्रीकी छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: 'द एज'
  मकर संक्रान्ति पर महाकुम्भ के पहले स्नान में लाखों ने गंगा में डुबकी लगाई
  रावलपिण्डी में थलसेना मुख्यालय के निकट मस्जिद में आत्मघाती हमला, 40 की मौत
  रूसी नेताओं से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर रोक लगवाने के लिये कहेंगे मनमोहन
  विदेशियों की जानकारी सभी संबंधित विभागों को एक साथ और तुरंत देने के लिये नई तकनीक का प्रयोग: चिदंबरम
  विमान अपहरण के खतरे के बाद भारत में अत्यधिक सतर्कता, लश्कर भी पैराग्लाइडर से हमला करने की फिराक में
  संदिग्ध नाइजीरियाई ने कहा उसके जैसे कई हमलावर अमेरिका पर हमले करने की फिराक में
  सभी नागरिकों को एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार: प्रधानमंत्री
  सरकार दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लेगी: चिदंबरम
  सरकारी विज्ञापन में पाकिस्तानी अधिकारी के चित्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने माफी मांगी
  सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की
  सोमवार को स्वॉइन फ्लू से 8 की मौत, अब तक 1100 से ज्यादा मरीजों की मौत
  हैडली और राना से संबंधो के आरोप में पाकिस्तानी सेना का पूर्व मेज़र गिरफ्तार
  8 राज्यों में नये राज्यपाल: एम के नारायणन पं. बंगाल और शिवराज पाटिल पंजाब के नये राज्यपाल
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.