1991 के बाद पहली बार नहीं लहराया तिरंगा श्रीनगर के लालचौक में
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जनवरी 27, 2010
जम्मू-कश्मीर में तिरंगा फहराते लोग (फाइल)
इस बार गणतंत्र दिवस पर सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लालचौक पर तिरंगा झण्डा नहीं फहराया. अलगाववादियों ने गणतंत्र दिवस के बहिष्कार की अपील की थी और प्रशासन द्वारा सख्ती बरते जाने की वजह से लोग अपने घरों में ही रहे और गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यहां पर सन्नाटा पसरा हुआ था.
1991 में बार भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने लालचौक के घण्टाघर पर तिरंगा झण्डा फहराया था तबसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षाबल लगातार झण्डा फहराते आ रहे थे.
ओमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में बनी नेशनल कॉनफ्रेन्स और कांग्रेस की गठबंधन सरकार इस बार लाल चौक में तिरंगा नहीं फहराये जाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बतायी है.