मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 21:45:49 IST, Tuesday, 2 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
शहज़ाद अहमद मोहन चंद्र शर्मा को मारने में भी शामिल था: उत्तर प्रदेश पुलिस
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, फरवरी 02, 2010
 
Indian-Mujahideen.jpg
पुलिस ने कहा कि शहजाद के ऊपर दिल्ली पुलिस के इन्सपेक्टर मोहन चंद्र शर्मा को मारने का आरोप भी लगाया जायेगा. 19 सितंबर 2008 को ओखला के बाटला हाउस में दिल्ली पुलिस और इण्डियन मुज़ाहिदीन के आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के तेज तर्रार अधिकारी मोहन चंद्र शर्मा घायल हो गये थे और बाद में उनकी मौत हो गयी थी.

पुलिस ने अपने आरोप पत्र में कहा कि शहज़ाद 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुये बम हमलों में भी शामिल था. पुलिस के अनुसार इण्डिया गेट के पास बने बच्चों के एक में पार्क में उसने एक बम रखा था जो फटा नहीं. पुलिस ने कहा कि इसके अलावा करोल बाग के पास गफ्फार मार्केट में हुये बम हमले में भी वो शामिल था.

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष आतंकवाद विरोधी दस्ते एसटीएफ ने शहजाद उर्फ पप्पू को आज़मगढ़ से कल शाम गिरफ्तार किया था.

पुलिस के अनुसार अहमद प्रतिबंधित आतंकी संगठन इण्डियन मुजाहिदीन का सदस्य है.

पुलिस के सूत्रों ने मीडिया से कहा कि अहमद ने बैंगलोर में विमान उड़ाने का प्रशिक्षण लिया था और वह इण्डियन मुजाहिदीन की हवाई हमले करने वाली शाखा का सरगना था.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अपह्रत पुलिस अधिकारी को मीडिया के समक्ष पेश करेंगे: किशनजी
  अरविंद राजखोवा और राजू बरुआ पर मुकदमा चलेगा: गृह सचिव
  अरविंद राजखोवा का समर्पण नहीं करने का दावा, न्यायालय ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
  अल-कायदा अमेरिकन दिखने वाली महिला आत्मघाती हमलावरों को प्रशिक्षित कर रहा है: रिपोर्ट
  आईबी ने महत्वपूर्ण शहरों पर आतंकी हमले की नयी चेतावनी जारी की
  कसाब ने फिर पलटी मारी, मुंबई हमले में भाग लेने के आरोप से इंकार किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.