मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 22:10:41 IST, Thursday, 4 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
26/11 हमले में दिशा-निर्देश देने वाला भारतीय भी हो सकता है: चिदंबरम
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, फरवरी 04, 2010
 
Chidamabaram-GK-Pillai.jpg
श्री चिदंबरम और गृहसचिव जीके पिल्लई
गृहमंत्री पी चिदंबरम ने माना है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले में एक भारतीय भी शामिल हो सकता है जो आतंकियों को दिशा निर्देश दे रहा था.

भारत की तरफ़ से पहली बार इस तरह का बयान आया है जिसमें मुंबई हमले में किसी भारतीय के शामिल होने की बात की गई है.

चिदंबरम के अनुसार इस व्यक्ति के बारे में जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं. चिदंबरम ने कहा कि इस व्यक्ति का नाम पहले अबु जिंदाल पता चला था लेकिन ये उसका असली नाम नहीं.

चिदंबरम के अनुसार उस व्यक्ति के भारतीय होने का मतलब ये भी हो सकता है कि उसने खुद को भारतीय तौर-तरीक़ों में ढाल लिया हो, यानी वो भारत आकर लंबे समय तक रहा हो ताकि वो हिंदी बेहतर ढंग से बोलना सीख जाए और उसका उच्चारण और लहजा भारतीय जैसा लगे.

गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि इस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. गृहमंत्री के अनुसार ऐसा भी संभव है कि ये व्यक्ति भारत से पाकिस्तान जाकर वहां आतंकवादियों में शामिल हो गया हो.

लेकिन इस व्यक्ति की पुष्टि तभी की जा सकती है जब उसकी आवाज़ का नमूना मिल जाए जो कि पाकिस्तान देने को तैयार नहीं है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अफ़गानिस्तान में सैनिक बढ़ाने की घोषणा करने से पहले ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात की
  अभी भी भारत में आतंकी धकेल रहा है पाकिस्तान: अंटोनी
  आईबी ने महत्वपूर्ण शहरों पर आतंकी हमले की नयी चेतावनी जारी की
  एफबीआई के पास राना-हैडली के मुंबई हमले से जुड़े होने के सबूत
  कसाब ने फिर पलटी मारी, मुंबई हमले में भाग लेने के आरोप से इंकार किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.