आलू और दालों के महंगे होने से खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में और वृद्धि
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, फरवरी 06, 2010
महंगी दालों और आलू ने मुश्किलें बढ़ायीं
आलू और दालों की कीमतों में लगातार तेजी की वजह से 23 जनवरी को समाप्त हुये सप्ताह में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर बढ़कर 17.56 प्रतिशत हो गई.
खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में ये बढ़ोत्तरी का ये लगातार दूसरा हफ्ता है. इससे पहले लगातार तीन सप्ताह खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में कमी दर्ज की जा रही थी.
16 जनवरी को समाप्त हुये सप्ताह में महंगाई दर 17.4 प्रतिशत थी. पिछले वर्ष के तुलना में आलुओं की कीमत में 45 प्रतिशत और दालों की कीमत में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.
लेकिन सरकारी आंकड़ों के अनुसार अरहर, उड़द, चाय, फल और सब्जियों और अण्डे की कीमतों में नरमी आने से फूड प्राइस इण्डेक्स में इस सप्ताह 0.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.