मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 20:17:06 IST, Wednesday, 10 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
आत्मसमर्पण नीति के बचाव में गुलाम नबी आज़ाद पर बरसे ओमर अब्दुल्ला

मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, फरवरी 10, 2010
 
Omar-Abdullah.jpg
स्वास्थ्य मंत्री को बोलने का अधिकार नहीं: ओमर अब्दुल्ला
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा राज्य सरकार की 'आत्मसमर्पण नीति' को राष्ट्र की सुरक्षा के लिये खतरा बताये जाने पर ओमर अब्दुल्ला ने कड़ा विरोध किया है.

राज्य में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार के मुखिया ओमर अब्दुल्ला ने कहा, "ये मामला राज्य सरकार और केंद्रीय गृहमंत्रालय के बीच का है, स्वास्थ्य मंत्रालय के लिये इसमें बीच में बोलने की जरूरत नहीं है."

पिछले सप्ताह दिल्ली में आंतरिक सुरक्षा के मसले पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में ओमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों में प्रशिक्षित कश्मीरी युवकों की वापसी और पुनर्वास की वकालत की थी.

ओमर अब्दुल्ला ने कहा था कि इनका पुनर्वास नहीं किये जाने की हालत में इन युवकों के दोबारा बंदूक उठाने का खतरा बना रहता है.

लेकिन ओमर अब्दुल्ला से पहले कांग्रेस पीडीपी गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री रहे गुलाम नबी आज़ाद ने इसका कड़ा विरोध किया था.

गुलाम नबी आज़ाद ने कहा था, "इस बात की जिम्मेदारी कौन लेगा कि ये युवक दोबारा आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त नहीं होंगे या पाकिस्तान इन युवकों के पुनर्वास के नाम पर भारत में आतंकवादी ढकेलना शुरू नहीं करेगा."
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  'संघर्ष-विराम' होने की हालत मे माओवादी बातचीत को तैयार
  'सुखना जमीन घोटाला मामले' में लेफ्टिनेन्ट जनरल अवधेश प्रकाश का कोर्ट मार्शल होगा
  विदेश मंत्री ने शाह महमूद कुरैशी को फोन करके घुसपैठ रोकने को कहा
  शोपियां में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर
  श्रीनगर मुठभेड़ खत्म, दो आतंकवादी मारे गये
  सरकार स्वॉइन फ्लू पर लगाम लगाने में सफल: गुलाम नबी आज़ाद
  हमलों से बचने के लिये भारतीय छात्रों को दिखावे से बचने की ऑस्ट्रेलिया पुलिस की सलाह
  हिंदुस्तान कॉपर में एम. समाजपति का का एक्सटेन्शन नियमित हुआ
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.