आईटी
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 06:55:36 IST, Wednesday, 17 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
पंजाब नेशनल बैंक की मोबाइल बैंकिंग सुविधा आरंभ
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, फरवरी 12, 2010
 
KR-Kamath-CMD-PNB.jpg
6 विशिष्ट आईटी सेवाओं का आरंभ: के. आर. कामथ
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पीएनबी ने अपने ग्राहकों को 6 विशिष्ट आईटी सुविधायें देना आरंभ कर दिया है. ये हैं मोबाइल बैंकिंग, पीएनबी बिज़, पीएनबी स्मॉर्ट इन्वेस्ट, पीएनबी एक्सप्रेस रिमिट (विदेशों से फण्ड मंगाने के लिये), पीएनबी ट्रैवल कॉर्ड और पीएनबी प्रिपेड कार्ड.

पीएनबी ने एक वक्तव्य में कहा कि उसकी मोबाइल बैंकिंग सेवा को संचालित करना बेहद आसान है और ये सेवा लगभग सभी बड़ी सीडीएमए और जीएसएम टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क पर उपलब्ध है.

बैंक ने रिजर्व बैंक के निर्देशों के अन्तर्गत यह सेवा शुरू की है. अपने मोबाइल में पीएनबी का अप्लीकेशन इन्स्टॉल करने के बाद बैंक के ग्राहक बैलेंस पता करने के साथ फण्ड ट्रॉन्सफर और चेकों का भुगतान रोक सकेंगे और नयी चेक बुक जारी करने के लिये अपने मोबाइल से ही आवेदन कर सकेंगे.

मुंबई में बैंक के सीएमडी के. आर. कामथ ने टेक्नालॉजी हाइवे का उदघाटन किया जो ग्राहकों को ये सभी सुविधायें देने के लिये तैयार किया गया है.

स्टेट बैंक के बाद पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है. बैंक ने अपनी सभी शाखाओं को सीबीएस (कम्प्यूटराइज्ड बैंकिंग सल्यूशन) से जोड़ दिया है.

पीएनबी के ग्राहक देश भर में फैले बैंक के 3100 एटीएम के साथ 45,000 अन्य एटीएम का भी प्रयोग कर सकते हैं.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अगले नौ महीनों में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना कम: केवी कामथ
  के. आर. कामथ पंजाब नेशनल बैंक के नये सीएमडी
  के. राधाकृष्णन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के नये मुखिया होंगे
  दूसरी तिमाही में पीएनबी को 927 करोड़ का शुद्ध लाभ, 17.4% की वृद्धि
  यूनाइटेड बैक ऑफ इण्डिया 8 प्रतिशत पर होम लोन उपलब्ध करायेगा
  राज ठाकरे ने स्टेट बैंक से नौकरियों में मराठियों को प्राथमिकता देने को कहा
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.