तालिबान द्वारा सिक्खों के सिर काटे जाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 22 फरवरी, 2010
तालिबान ने दो सिक्खों की हत्या की
भारत ने इसे 'बर्बरतापूर्ण' कार्यवाही कहा और पाकिस्तान से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की.
विदेशमंत्री एस. एम. कृष्णा ने नई दिल्ली में कहा, "भारत सरकार इस बर्बर कृत्य की भर्त्सना करती है."
पाकिस्तानी समाचार पत्रों में छपा था कि तालिबान ने फिरौती के लिये तीन सिक्खों का महीने भर पहले अपहरण कर लिया था. कल रविवार को दो सिक्खों की सिर कटीं लाशें पेशावर से बरामद हुयी थीं.
भारतीय विदेशमंत्री ने कहा, "हम तालिबान के इस कृत्य की निंदा करते हैं. मुझे पता चला है कि तालिबान ने एक को मार दिया है जबकि दो को अभी भी बंधक बना रखा है."
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमा प्रान्त के कबीलाई इलाकों में करीब दस हजार सिक्ख रहते हैं.
सबसे ज्यादा सिक्ख औरकजई इलाके में रहते थे लेकिन तालिबान द्वारा जज़िया लगाने के बाद सिक्खों ने यहां से पलायन करना शुरू कर दिया था.