मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 24 फरवरी, 2010
लोकलुभावन बजट की उम्मीद
रेलवे मंत्री ममता बनर्जी आज लोकसभा में रेल बजट पेश कर रही हैं. नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने इस बार के रेल बजट को आम नागरिकों को समर्पित किया है.
सुश्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस देश के आम नागरिक ही इस देश की संपत्ति और उसकी शक्ति हैं.
रेल मंत्रालय के सूत्रों ने मीडिया से बात करते हुये कहा है कि इस बार यात्री किराये में वृद्धि की संभावना कम ही है. रेलमंत्री वस्तुओं के ढुलाई भाड़े को और संतुलित करने का प्रयास जरूर कर सकती हैं.
उम्मीद लगायी जा रही है कि इस बार के बजट में मंत्रालय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये विशेष उपायों की घोषणा कर सकता है. रेल मंत्रालय की योजना है कि यात्रियों को भारत के सभी महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा के लिये आवश्यकतानुसार अलग-अलग पैकेज उपलब्ध कराये जायें.
इसके अलावा दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर के चेन्नै और मैंगलोर तक विस्तार के संबंध में भी कोई घोषणा रेलमंत्री कर सकती है.