सरकार 3-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी: टेलीकॉम मंत्री
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 23 फरवरी, 2010
3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जल्द: ए. राजा
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने आज मंगलवार को कहा है इस संबंध में वित्त मंत्रालय के साथ सभी मुद्दों को निपटा लिया गया है और नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के लिये सरकार पूरी तरह से तैयार है.
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा दूरसंचार विभाग इस सप्ताह के अंत तक संभावित बोली लगाने वालों को आमंत्रित करने के लिये सूचना जारी कर देगा.
ए. राजा ने कहा कि प्रत्येक सर्कल में कितनी कंपनियों को 3-जी स्पेक्ट्रम दिया जायेगा इसका निर्णय उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि नीलामी प्रक्रिया को ऐसे समय शुरू किया जाये जिस समय सरकार को अधिक से अधिक राजस्व की प्राप्ति हो सके.