PSU समाचार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 07:34:27 IST, Wednesday, 24 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
भेल और तोशिबा के बीच विद्युत लाइन निर्माण और वितरण के लिये नयी कंपनी बनाने की संभावना तलाश करने पर समझौता
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 18 फरवरी, 2010
 
BHEL-and-Toshiba-sign-MoU.jpg
भेल और तोशिबा के बीच क़रार
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और जापान की कंपनी तोशिबा में बिजली लाइन बिछाने और वितरण पर ध्यान केंद्रित करने के लिये एक कंपनी बनाने की संभावना तलाश करने के लिये सहमति बन गयी है.

नयी कंपनी गठन के बाद भारत के अलावा दूसरे देशों में विद्युत लाइनों के निर्माण और वितरण का कार्य कर सकेगी.

इस अवसर पर भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख, भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव डॉ. सत्यनारायण दाश, भेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी. पी. राव और तोशिबा कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी हाइदेओ कितामुरा उपस्थित थे.

प्रस्तावित कंपनी उच्च वोल्टेज क्षमता के विद्युत उपकरण, ट्रॉन्सफॉर्मर, स्विचगियर और रियेक्टर बनाने का काम भी करेगी.

इन उपकरणों के निर्माण के आवश्यक तकनीक को तोशिबा और भेल मिलकर उपलब्ध करायेंगे.

भेल और तोशिबा की योजना प्रस्तावित कंपनी को इस क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बनाने का है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  भेल ने दादरी स्थित ताप बिजलीघर की 490 मेगॉवॉट की पहली यूनिट को सिन्क्रोनाइज़ किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.