PSU समाचार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 07:48:33 IST, Wednesday, 24 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
भेल ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिये 110 प्रतिशत अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 17 फरवरी, 2010
 
BHEL-CMD-BP-Rao-with-Vilarao-Deshmukh.jpg
बीपी राव ने अंतरिम लाभांश का चेक सरकार को दिया
बिजली कारखानों के लिये उच्च क्षमता के उपकरण बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिये 110 प्रतिशत के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है. भेल ने पिछले वर्ष 90 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की थी.

भेल ने एक वक्तव्य में कहा, "इसी के साथ पिछले तीन दशकों से बिना किसी अंतराल के लाभ अर्जित करने और अपने निवेशकों को लाभांश देने की परम्परा को कंपनी ने बरकरार रखा है."

भेल के सीएमडी बी. पी. राव ने भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख को 364.66 करोड़ रुपये का चेक सौंपा. भेल में भारत सरकार की 67.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

इस अवसर पर भारी उद्योग राज्य मंत्री अरुण यादव और भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव डॉ. सत्यनारायण दाश भी उपस्थिथ थे.

कंपनी ने अपने वक्तव्य में कहा 2008-09 में हासिल की गयी विकास दर के वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी बने रहने की उम्मीद है. कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के बावजूद इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों के कारोबार में पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कंपनी के लाभ में वृद्धि दर्ज की गयी है.

भेल ने कहा कि तीसरी तिमाही के अंत में उसके पास एक लाख चौंतीस हजा़र करोड़ रुपये के उपकरणों की आपूर्ति के आदेश पड़े हुये थे. और कंपनी के कारोबार में वृद्धि का यह दौर 2009-10 में और उसके आगे भी बना रहेगा.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  भेल और तोशिबा के बीच विद्युत लाइन निर्माण और वितरण के लिये नयी कंपनी बनाने की संभावना तलाश करने पर समझौता
  भेल ने दादरी स्थित ताप बिजलीघर की 490 मेगॉवॉट की पहली यूनिट को सिन्क्रोनाइज़ किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.