|
|
|
Page last updated at 09:14:40 IST, Thursday, 25 February 2010 |
News Feeds ::  |
|
|
|
रेल बजट में यात्री किराये और माल भाड़े में कोई वृद्धि नहीं, 64 नयी रेल गाड़ियां
|
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 24 फरवरी, 2010 |
|
| |
रेलमंत्री ममता बनर्जी ई. अहमद और के. एच. मुनिअप्पा के साथ |
रेलमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2010-11 के रेल बजट में यात्री किराये में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं रखा है. रेलमंत्री ने मिट्टी के तेल, अनाज और खाद के ढुलाई भाड़े में 100 रुपये प्रति वैगन की कमी का प्रस्ताव किया है.
पिछले सात सालों में दो अलग-अलग रेल मंत्रियों पहले लालू प्रसाद यादव और अब ममता बनर्जी ने यात्री किराये में कोई वृद्धि नहीं की है.
रेलमंत्री ने लोकसभा में बजट पेश करते समय 54 नयी रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की. इनके अलावा 6 लंबी दूरी की और चार छोटी दूरी की 'दूरन्तो' रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा भी की गयी है.
रेलमंत्री ने इण्टरनेट के जरिये रेल टिकट बुकिंग कराने के लिये अधिकतम शुल्क को भी घटाने का प्रस्ताव रखा है. स्लीपर के लिये नया शुल्क 10 और वातानुकूलित डिब्बों के लिये 20 रुपये होगा. अभी स्लीपर श्रेणी के लिये यह 15 और वातानुकूलित श्रेणी के लिये 40 रुपये है.
रेलमंत्री ने कैन्सर के रोगियों, मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों और पत्रकारों को दी जाने वाली रियायतें बढ़ाने की घोषणा की है. कैन्सर के रोगियों को इलाज कराने के लिये एसी-3 टियर में सम्पूर्ण देश में कहीं भी निशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी जायेगी.
मुंबई की लोकल रेल व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से रेलमंत्री ने इस महानगरी में में 101 नयी उपनगरीय रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि कोलकाता और चेन्नै में भी इनकी संख्या बढ़ायी जायेगी.
ममता बनर्जी ने महिलाओं के लिये विशेष 'मातृभूमि' और अनारक्षित 'कर्मभूमि' रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा भी की.
घरेलू तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने के लिये रेल मंत्रालय ने 16 नयी विशेष 'भारत तीर्थ' रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की है जो महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के पैकेज टूर का विकल्प यात्रियों को उपलब्ध करायेंगी.
इसके अलावा रवींद्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती पर एक विशेष रेलगाड़ी 'संस्कृति एक्सप्रेस' चलायी जायेगी जो सम्पूर्ण देश में घूमने के पश्चात बांग्लादेश भी जायेगी.
|
|
| |
|
| इसी विषय पर अन्य ख़बरें |
ममता बनर्जी आज बुधवार को पेश करेंगी रेल बजट |
|
|
|
| |
|
|
| |
| POLL |
|
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
| Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India. |
|
|
|