मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 20:06:53 IST, Thursday, 25 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
भारत ने पाकिस्तान को तीन डॉज़ियर सौंपे; हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 25 फरवरी, 2010
 
Nirupama Rao with Salman Bashir.jpg
पाक विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ निरुपमा राव
पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ दिन भर चली बातचीत के बाद भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने आज नई दिल्ली में कहा कि भारत ने पाकिस्तान को तीन नये डॉजियर सौंपे हैं.

बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में निरुपमा राव ने कहा, "पाकिस्तान को तीन दस्तावेज सौंपे गये हैं - पहला 26/11 में कुछ व्यक्तियों के लिप्त होने के संबंध में है, दूसरा आतंकवादी कश्मीरी इलयास द्वारा दी गयी धमकी से संबंधित है और तीसरा भारतीय कानून से भाग कर पाकिस्तान में रह रहे लोगों के संबंध में हैं."

सूत्रों ने कहा है कि इन डॉजियर में 34 उन आतंकवादियों के नाम हैं जिनकी भारत को तलाश है. इस सूची में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का नाम भी शामिल है. भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह हाफिज सईद को भारत को सौंपे.

भारत ने पाकिस्तान की जमीन से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां संचालित कर रहे आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिये भी पाकिस्तान से कहा है.

उन्होंने कहा, "हमने पाकिस्तान से कहा है कि भरोसे और विश्वास को दोबारा बहाल किया जाना चाहिये. हमने श्री बशीर के साथ बातचीत में आतंकवाद के मुद्दे पर अपनी चिंताओं का भी जिक्र किया."

निरुपमा राव ने कहा, "ये पाकिस्तान का कर्तव्य है कि वह भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी ढांचे को ध्वस्त करे." उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ 26/11 और पुणे बम हमलों के संबंध में भी चर्चा हुयी.

भारत ने कहा कि 26/11 के हमले से दोनों देशों के बीच भरोसा समाप्त हुआ है और पुणे बम हमले से साफ है कि भारतीय नागरिकों के सामने आतंकी हमले का खतरा अभी भी बना हुआ है.

भारत ने तालिबान द्वारा पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमा प्रान्त में एक सिक्ख का सिर काटे जाने के मामले को भी इस बैठक में उठाया.

श्रीमती राव ने कहा कि पाकिस्तान ने इस बैठक में बलूचिस्तान में हस्तक्षेप करने का आरोप भी भारत पर लगाया लेकिन इस संबंध में कोई प्रमाण नहीं दिये.

विदेश सचिव ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों में आये ठण्डेपन को समाप्त करना था और यह उसी दिशा में एक कदम है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों में आगे भी संपर्क बनाये रखने पर सहमति बन गयी है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अफ़गानिस्तान में सैनिक बढ़ाने की घोषणा करने से पहले ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात की
  अभी भी भारत में आतंकी धकेल रहा है पाकिस्तान: अंटोनी
  अल-कायदा अमेरिकन दिखने वाली महिला आत्मघाती हमलावरों को प्रशिक्षित कर रहा है: रिपोर्ट
  अल-कायदा भारत और पाकिस्तान को लड़ाने की फिराक में: राबर्ट गेट्स
  आत्मसमर्पण नीति के बचाव में गुलाम नबी आज़ाद पर बरसे ओमर अब्दुल्ला
  इस्लामिक देशों द्वारा कश्मीर के लिये दूत नियुक्त करने का भारत ने विरोध किया
  तालिबान द्वारा सिक्खों के सिर काटे जाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.